Miss World 2025 Contestant From India Nadini Gupta In Top 4 Before Grand Finale
मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप 4 में पहुंची नंदिनी गुप्ता, ग्रैंड फिनाले से पहले भारत को मिली बड़ी कामयाबी
मिस वर्ल्ड 2025 में नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नंदिनी गुप्ता टॉप 4 में सेलेक्ट हो गई हैं। चार महाद्वीपीय विजेताओं में उन्होंने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप 4 में पहुंची, भारत का नाम किया रोशन
Follow Us
Follow Us :
हैदराबाद: मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन भारत के हैदराबाद में हो रहा है। यह भारत के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। 108 देश की सुंदरियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं। भारत की नंदिनी गुप्ता खिताब के करीब पहुंच रही हैं। हाल ही में हैदराबाद के ट्राइडेंटन होटल में ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में दुनिया की शीर्ष चार महाद्वीपीय विजेताओं का चुनाव किया गया। इस प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता ने अपनी जगह बना ली है। मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले के पहले नंदिनी गुप्ता टॉप 4 में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया और ओशिनिया रीजन से नंदिनी गुप्ता (मिस इंडिया) और सामंथा पूल (मिस न्यूजीलैंड) को सिलेक्ट किया गया। अफ्रीकी महाद्वीप से फतौमाता कूलिबली (मिस कोटे डी आइवर) और सेल्मा कामान्या (मिस नामीबिया) का चुनाव हुआ। अमेरिका और कैरिबिया से वेलेरिया कैनावो (मिस वेनेजुएला) और ऑरेली जोआचिम (मिस मार्टीनिक) को चुना गया। यूरोप से करेन जेनसन (मिस बेल्जियम) और जैस्मीन गेरहार्ट (मिस आयरलैंड) को चुना गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 8 सुंदरिया चुनी गई हैं। जिन्हें शीर्ष चार महाद्वीपों से चुना गया है।
मिस वर्ल्ड 2025 में आगे का मुकाबला इन्हीं आठ प्रतियोगियों के बीच होने वाला है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिर्फ सुंदरता की नहीं बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। नंदनी गुप्ता का चुनाव टॉप 4 में हो गया है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। भारतीय जनता को उम्मीद है कि देश में हो रहे इस आयोजन में देश की ही प्रतियोगी नंदनी गुप्ता ख़िताब भी हासिल कर सकती हैं।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को न केवल अपनी सुंदरता और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है, बल्कि विजेता और रनअप को भी कई पुरस्कार और लाभ मिलते हैं।
Miss world 2025 contestant from india nadini gupta in top 4 before grand finale