Mirzapur The Movie: कालीन भैया की दुनिया में फिर गूंजेगा नया गाना, ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर आउट

Mirzapur Movie New Song: मिर्जापुर: द मूवी के नए गाने ‘वारूं फॉरएवर’ का पहला लुक सामने आया है। इस बार रोमी के साथ श्रेया घोषाल की आवाज फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है।
Mirzapur The Movie Waroon Forever Song
फिल्म मिर्जापुर: द मूवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mirzapur The Movie Waroon Forever Song: ‘मिर्जापुर’ की भौकाली दुनिया अब सिर्फ ओटीटी तक सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की बेताबी को थोड़ा और बढ़ाते हुए एक बहुत बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

इस मच-अवेटेड थिएट्रिकल फिल्म के पहले म्यूजिकल ट्रैक ‘वारूं फॉरएवर’ के 2 बेहद खूबसूरत और शानदार पोस्टर जारी कर दिए हैं। इन पोस्टर्स के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। लोग गाने के विजुअल लुक और इसकी नई स्टारकास्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

नए अवतार में लौट रहा फैंस का पसंदीदा गाना

साल 2020 में जब मिर्जापुर वेब सीरीज का दूसरा सीजन आया था, तब इसके एक गाने ने हर किसी का दिल छू लिया था। उस गाने का नाम 'वारूं' था, जो रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

अब वही आइकॉनिक और सोलफुल ट्रैक एक बार फिर नए रंग-रूप में वापसी कर रहा है। मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे के हिसाब से बिल्कुल नया म्यूजिकल टच दिया है। पुराने गाने की रूह को कायम रखते हुए इस बार इसे काफी बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है।

श्रेया घोषाल और रोमी की जोड़ी मचाएगी धमाल

इस नए वर्जन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन सिंगर्स की जोड़ी है। ओरिजिनल गाने को अपनी मखमली आवाज देने वाले गायक रोमी एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। हालांकि इस बार दर्शकों को एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज मिलने वाला है।

देश की फेमस और दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल भी इस ट्रैक से जुड़ गई हैं। रोमी और श्रेया घोषाल की जुगलबंदी इस गाने को एक बिल्कुल अलग और रूहानी ऊंचाई पर ले जाने वाली है। संगीतकार आनंद भास्कर और गीतकार गिन्नी दीवान ने भी इस प्रोजेक्ट पर दोबारा साथ काम किया है।

जानिए कब रिलीज होगा यह चर्चित म्यूजिकल ट्रैक

दोनों पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि यह गाना कब सुनने को मिलेगा। मेकर्स ने इसका भी खुलासा कर दिया है।

यह खास गाना 18 अगस्त को ऑफिशियली रिलीज कर दिया जाएगा। 18 अगस्त को रिलीज होने वाला यह ट्रैक पुराने फैंस की यादों को तरोताजा करने के साथ-साथ सिनेमाघरों में एक नया म्यूजिकल अनुभव पेश करने का दावा करता है।

Mirzapur The Movie Waroon Forever Song
प्रलय लाने निकले रणवीर सिंह...मुंबई की सड़कों पर साउथ की इस हसीना संग दिए दिखाई

थिएटर में इस दिन दस्तक देगी बहुप्रतीक्षित फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर पेश कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने सीरीज को भी अपनी बेहतरीन शैली से सजाया था।

फिल्म की दमदार कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके मुख्य प्रोड्यूसर हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं। यह मोस्ट अवेटिड फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com