
'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के पहले दिन के लिए दर्शकों के बीच एजवांस बुकिंग के लिए होड़ मची हुई है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 3 लाख 28 हजार 127 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। यह आंकड़ा साबित करने के लिए काफी है कि बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित की वापसी को लेकर कितना गजब का क्रेज है।
'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को 10 हजार से ज्यादा शोज मिल चुके हैं। वहीं रात 10.30 बजे तक फिल्म मिर्जापुर: मूवी के 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है।
श्वेता त्रिपाठी ने गोलू गुप्ता के सफर पर अपनी सोच बताते हुए कहा कि एक कलाकार के तौर पर इस किरदार ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। उनका मानना है कि सिनेमा या कहानियों में ऐसे किरदारों को लिखा जाना बेहद जरूरी है, जिनमें कमियां हों और जो पूरी तरह से आदर्श न हों। एक इंसान के रूप में हर व्यक्ति गलतियां करता है और उन्हीं कमियों के साथ आगे बढ़ता है। जब पर्दे पर त्रुटिपूर्ण और स्वाभाविक रोल दिखाए जाते हैं, तो आम दर्शक उनके साथ आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं।
फेमस फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिव्यू शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। तरण आदर्श के अनुसार यह फिल्म किसी ओटीटी सीरीज के लंबे खिंचे हुए एपिसोड जैसी बिल्कुल महसूस नहीं होती। उन्होंने लिखा कि इसमें वही कच्चा अंदाज, तेवर और ओरिजिनल स्पिरिट मौजूद है, जिसने सीरीज को इतना पॉपुलर बनाया था। हालांकि इसे बड़े स्तर पर शूट किया गया है, जो दर्शकों को एक रियल सिनेमैटिक अनुभव दिया है। फिल्म की भव्यता और इसका प्रेजेंटेशन हर मायने में बिग स्क्रीन के अनुसार तैयार किया गया है।
#OneWordReview...#MirzapurTheMovie: WINNER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐
PEAK MASS ENTERTAINER... The iconic web series gets a big-screen upgrade – and the result is a roaring, ruthless, razor-sharp entertainer that works big time... SURE-SHOT HIT. #MirzapurTheMovieReview
This is… pic.twitter.com/0DNPCH66c8
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मिर्जापुर: द मूवी ने बहुत ही कम समय में कमाई का एक मजबूत आधार तैयार कर लिया है। पहले दिन सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने भारत में लगभग 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सुबह के समय ही 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लेना यह दर्शाता है कि जैसे-जैसे दिन ढलेगा और शाम के शोज शुरू होंगे, कमाई का यह आंकड़ा नए रिकॉर्ड बनाता जाएगा।
फिल्म देखने वाले दर्शकों के अनुसार फिल्म का स्क्रीनप्ले और प्लॉट हर पल नए अप्रत्याशित मोड़ लाता है। सत्ता का गंदा खेल, धोखा और बदले की आग दर्शकों को शुरू से लास्ट तक कहानी से बांधकर रखती है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स डाले गए हैं जो दर्शकों को पूरी तरह हिलाकर रख देते हैं। सिनेमाघरों में बैठे लोग हर मोड़ पर मिलने वाले सरप्राइज सीन्स से दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो रहे हैं।
MIRZAPUR: THE MOVIE — 4.5/5 ⭐#MirzapurTheMovie is even more powerful than the web series! The story, screenplay, plot, politics, revenge, action, dialogues and BGM everything feels bigger, darker and more intense on the big screen. 🔥
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 4, 2026
The story is gripping, the plot keeps… pic.twitter.com/2wbWe4Ppzs
'मिर्जापुर द मूवी' के रिलीज होते ही फिल्म शुरुआत अच्छी होती दिख रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने सुबह 10 बजे तक 2.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें से इसने हिंदी भाषा में 2.27 करोड़ और तेलुगु वर्जन में 0.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद अपडेट होंगे।
'मिर्जापुर द मूवी' के पहले दिन के सुबह के शोज से ही थियेटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। फिल्म समीक्षक जोगिंदर टुटेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सुबह 9 बजे का शो लगभग हाउसफुल नजर आया। उन्होंने कहा कि ऐसा नजारा प्रीमियम मल्टीप्लेक्स में आमतौर पर सिर्फ हॉलीवुड की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के समय ही देखने को मिलता है। भारतीय दर्शकों का यह हैरान करने वाला सपोर्ट फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है।
#NowWatching #MirzapurTheMovie
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) September 4, 2026
Good to see 9 AM show almost packed and that too at an upscale multiplex where I usually see such crowds FDFS only for #Hollywood tentpole films.
Wonderful to see audiences continuing to patronise films one Friday after another in good numbers.
'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है। सुबह 11 बजे तक, फिल्म 3,184 शो में चल रही है और सैकनिल्क के अनुसार फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 3.18 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का कुल कलेक्शन फिलहाल 3.75 करोड़ रुपये है, जबकि नेट कलेक्शन अब तक 3.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़े अभी अपडेट हैं और रात होते-होते इनमें कई बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म में रवि किशन द्वारा निभाए गए बब्बुआ यादव की भूमिका ने सबका ध्यान खींचा है। दर्शकों के अनुसार उनकी एंट्री कहानी में एक नई एनर्जी और ताजगी लेकर आती है। इसके अलावा दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया के रूप में बड़े पर्दे पर हुई वापसी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। मुन्ना भैया का वही पुराना अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस एक बार फिर फैंस को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रही है।
Just watched #MirzapurTheMovie
— Explorer (@DailyExplorerX) September 4, 2026
It’s BHAUKAAL. ⭐⭐⭐⭐
Not a padded Season 4 episode.
This plays like a real theatrical film. Bigger fights. Darker politics. Dialogues that leave the hall with you.
Writing still cuts. BGM is the MVP.
Jaisalmer climax is the moment it becomes… pic.twitter.com/G7GwyHcnbt
'मिर्जापुर द मूवी' हर घंटे करोड़ों की बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 4.22 करोड़ की कमाई कर डाली है। हालांकि फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद पता चलेंगे।
Just watched #MirzapurTheMovie
— Explorer (@DailyExplorerX) September 4, 2026
It’s BHAUKAAL. ⭐⭐⭐⭐
Not a padded Season 4 episode.
This plays like a real theatrical film. Bigger fights. Darker politics. Dialogues that leave the hall with you.
Writing still cuts. BGM is the MVP.
Jaisalmer climax is the moment it becomes… pic.twitter.com/G7GwyHcnbt
सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन में फिल्म के पहले हाफ को बेहद प्रभावित बताया है। एक दर्शक ने लिखा कि इंटरवल तक कहानी में भरपूर मसाला और मनोरंजन देखने को मिला है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह के काम की लोगों ने काफी तारीफ कर रहे है। फिल्म की कहानी की शुरुआत भले ही थोड़ा समय लेती है, लेकिन हर किरदार को गहराई देने की यह कोशिश दर्शकों को थियेटर्स में बांधकर रखने में पूरी तरह सफल साबित होता है। फिल्म के पहले हाफ से ठीक पहले का सीन ऐसा मोड़ लेता है कि दूसरे हाफ के लिए क्रेज को काफी बढ़ा दिया है।
#Mirzapur movie till interval - Superb! Loving it.
— Upala KBR ❤ (@upalakbr999) September 4, 2026
All actors/characters, scenes, dialogues fultoo entertainment & masala.
Director Gurmmeet Singh seems very promising!
सोशल मीडिया पर एक यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए जमीनी स्तर पर बहुत ही जबरदस्त काम किया है। उन्होंने देश के बी और सी-टियर शहरों के लोगों की पसंद को अच्छी तरह पहचाना है। इन इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स, पोस्टर्स के माध्यम से हर जगह फिल्म की मौजूदगी दर्ज कराई गई है। इस स्मार्ट मार्केटिंग स्ट्रैटेजी के जरिए छोटे शहरों के थियेटर्स में भी टिकटों की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है।
The makers of #Mirzapur have done an exceptional job with the film’s ground-level promotions. They know their audience well and have smartly penetrated B & C-tier centres with extensive hoardings and visibility.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 28, 2026
The hype is SUPERB, and in all probability, #MirzapurTheMovie is… pic.twitter.com/QaD6ZMG9wj
मिर्जापुर: द मूवी एंटरटेनमेंट के मामले में जरा भी पीछे नहीं रहती। पंकज त्रिपाठी का जबरदस्त अंदाज और रवि किशन की एंट्री कहानी में तुरंत नई जान डाल देती है, जिससे कहानी को जरूरी जोश और एनर्जी मिलती है।
#MirzapurTheMovieReview
— Jarry (@Luxelioness_) September 4, 2026
Mirzapur: The Movie doesn’t miss a beat when it comes to entertainment. Pankaj tripathi mass, Ravi Kishan’s entry as Babbua Yadav instantly breathes new life into the story, adding the punch and energy the narrative needed. #Mirzapur
Rating : ⭐⭐⭐🌟 pic.twitter.com/3DyjzNzUKd
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का सेकेंड हाफ पूरी तरह गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के इर्द-गिर्द घूमता नजर आता है। दूसरे हाफ की शुरुआत कालीन भैया के अफीम की डील पक्की करने से होती है, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं है कि इस सौदे के पीछे खतरा मंडरा रहा है। इस बीच कालीन भैया का इंतजार बब्बन कुबुआ कर रहा है, जिसका किरदार रवि किशन ने निभाया है। वहीं, गुड्डू और मुन्ना भैया की जोड़ी फैंस को कई जबरदस्त मोमेंट्स देती है, जो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सेकेंड हाफ को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं।
मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी और अन्य कलाकारों के दमदार डायलॉग्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म में सत्ता, गैंगवार, बदला और पूर्वांचली अंदाज की झलक लिए कई तीखे डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं, जो कहानी के रोमांच और भौकाल को और बढ़ाते हैं।
'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शाम 5 बजे तक 14.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। अनुमान है कि पहले दिन कमाई 20-25 करोड़ तक पहुंच सकती है।
'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखा दिया है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शाम 6 बजे तक फिल्म ने 16.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब सभी की नजर फिल्म के फाइनल डे-1 कलेक्शन पर है।
मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। सैकनिल्क के मुताबिक, शाम 7 बजे तक फिल्म ने 17.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हिंदी में 17.18 करोड़ और तेलुगु में 10 लाख रुपये कमाए हैं। फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद सामने आएंगे।
'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के खास मौके पर गुड्डू भैया यानी अली फजल भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम, क्रू, अपने परिवार और फैंस का दिल से आभार जताया। अली ने इस दिन को अपने और पूरी टीम के लिए बेहद खास बताया।
मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रात 8:30 बजे तक फिल्म ने कुल 19.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब फाइनल डे आंकड़ों पर सभी की नजरें हैं और फिल्म के 30 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रात 10:30 बजे तक फिल्म ने हिंदी और तेलुगु वर्जन से कुल 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।