Mirzapur: The Movie रिलीज के बाद इमोशनल हुए गुड्डु भैय्या, बोले- आज हम सभी के लिए बड़ा दिन

Mirzapur: The Movie सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के मौके पर अली फजल ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर पूरी टीम, क्रू, परिवार और फैंस का आभार जताया।
Ali Fazal Mirzapur Emotional
अली फजल (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ali Fazal Mirzapur Emotional: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भौकाल मचाने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर को अब बतौर फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज किया है। इस फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कालीन भैय्या, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

मिर्जापुर द मूवी के रिलीज के बाद ऑडियंस के रिस्पॉन्स को देख एक्टर अली फजल भावुक हो गए हैं। उन्होंने अपने फैंस को फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट भी शेयर किया है।

अली फजल ने शेयर किया खास वीडियो

अली फजल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक क्लिप पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि आज हम सभी के लिए बहुत बड़ा दिन है। सिर्फ इसलिए नहीं कि हमारी फिल्म रिलीज हो रहा है, बल्कि हमारे लिए एक तरह से सिनेमा का जश्न है।

यह बड़े-बड़े किरदारों और हर उस किरदार के लिए जश्न है, जिसके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जानी जाती है। मुझे गर्व है कि मैं कई दुनियाओं में से इस दुनिया का हिस्सा हूं। तो पेश है हमारी नॉट-सो-हम्बल फिल्म मिर्जापुर, जो दुनिया भर के दर्शकों के लिए लाई गई है।

पूरी टीम का जताया आभार

अली फजल ने मिर्जापुर की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि हम पर ज्यादा सख्त मत होना हम आप एक ही तो हैं और हमें ज्यादा प्यार भी मत करना वरना आप बिखर जाओगे, लेकिन याद रखना दिलवाले हैं हम। कनिका, ऋषभ, अभिषेक, अहमद, काइनात, साजिद, रोहित, वसीम, राजीव, प्रज्ञा, नेत्रा, राहुल दमा, रिया, प्रियंका और पर्दे के पीछे के उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हू, जिन्होंने मिर्जापुर की दुनिया को को बनाने में दिन-रात मेहनत की है।

Ali Fazal Mirzapur Emotional
मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा, शाम 6 बजे तक 16 करोड़ पार

आप जैसे हैं वैसे होने के लिए शुक्रिया

उन्होंने लिखा कि मेरे वैन दादा, हमारे प्रोडक्शन के लोग, लाइट टीम, स्पॉट टीम समेत मिर्जापुर के सेट पर मौजूद हर एक शख्स को धन्यवाद। मैं रुका रहा ताकि आप सभी के नाम पढ़ सकूं और मैं सच में हर एक को और उन लोगों को भी जो क्रेडिट में नहीं थे। मेरी सबसे खूबसूरत क्रू और कास्ट आप लोग मुझे बेहतर जानते हैं, आप जैसे हैं वैसे होने के लिए शुक्रिया।

परिवार और करीबी लोगों को भी किया याद

अभिनेता ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अच्छे बुरे हर वक्त में उनका साथ दिया है। उन्होंने लिखा कि मेरे गुरु और पुनीत भाई मिर्जापुर में मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया और आपके साथ बहुत सारी बातें करनी हैं। विशाल और एक्सेल एंटरटेनमेंट, मार्केटिंग टीम, निधि और आखिर में उन 3 महिलाओं का भी शुक्रिया, जो मुझे हर दिन आगे बढ़ाती हैं, बाकी परिवार के साथ मेरी मां (मैं सोचता हूं कि आप कहीं मेरे आसपास ही हैं), मेरी शानदार पत्नी और मेरी बेटी जुनैरा समेत सभी का शुक्रिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com