

Mirzapur The Movie Opening Day Collection: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के बाद आखिरकार मिर्जापुर का एक्शन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए फिल्म रिलीज पहला दिन बेहद खास साबित हुआ। बड़े पर्दे पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित की वापसी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। एडवांस बुकिंग से ही जिस धमाकेदार शुरुआत के संकेत मिल रहे थे, वह पहले दिन के कलेक्शन में साफ होते नजर आ रहे है।
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 24.75 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो यह आंकड़ा 29.70 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है। इस शानदार कमाई के साथ ही यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली शुरुआती 4 फिल्मों में शामिल हो गई है। सुबह के शो थोड़े धीमे रहे थे लेकिन रात होते-होते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या 62 प्रतिशत तक पहुंच गई।
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी दमदार स्टारकास्ट और उनका बेहतरीन एक्टिंग है। पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर कालीन भैया के शांत और खौफनाक अंदाज से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी हैं। उनके साथ अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने रोल में पूरी जान फूंक दी है। ओटीटी से सिनेमाघरों का यह सफर किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बहुत जोखिम भरा माना जाता है, मगर इस टीम ने साबित कर दिया कि कहानी में दम हो तो दर्शक खिंचे चले आते हैं।
'मिर्जापुर: द मूवी' के रिलीज के पहले दिन शानदार आंकड़ों ने फिल्म निर्माताओं का हौसला काफी बढ़ा दिया है। फिल्म को मिल रहे सकारात्मक रिव्यूज और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में और बड़ा उछाल आएगा।