टॉक्सिक की बड़ी ओपनिंग के बाद भी कम हो रहा यश का जादू, 10वें दिन की कमाई पर पड़ा ये असर

Yash Toxic Box Office Collection: एक्टर यश और कियारा आडवाणी की बड़े बजट वाली फिल्म 'टॉक्सिक' का सिनेमाघरों में बुरा हाल है। रिलीज के 10वें दिन जन्माष्टमी पर भी फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई।
Yash Toxic Box Office Collection
फिल्म 'टॉक्सिक'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर अकसर त्योहारों के समय बड़ी फिल्मों के कलेक्शन में सुधार आता है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि सुपरस्टार यश की फेमस और भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। जन्माष्टमी के मौके पर भी दर्शकों ने इस एक्शन थ्रिलर से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। फिल्म की रिलीज को 10 दिन बीत चुके हैं और हर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई गिरती जा रही है। पहले दिन की धमाकेदार शुरुआत के बाद से ही कलेक्शन में आ रही गिरावट अब मेकर्स की चिंताएं बढ़ाने लगी है।

10वें दिन का कलेक्शन देख हैरानी में पड़े लोग

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट पर नजर डालें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी शुक्रवार को महज 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार की कमाई में 2.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी सिर्फ 22.5 प्रतिशत के आसपास रही। पूरे देश में इस फिल्म के केवल 2253 शो ही चलाए गए। भाषा के आंकड़ों की बात करें तो हिंदी और कन्नड़ दोनों में फिल्म ने 85-85 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल और तेलुगु भाषाओं में यह आंकड़ा पूरी तरह सिमट कर रह गया।

500 करोड़ की लागत और बजट वसूलने की चुनौती

फिल्म 'टॉक्सिक' लगभग 500 करोड़ रुपये के विशाल बजट में किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर बनी फिल्म के लिए इस स्तर का कलेक्शन बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। भारत में 10 दिनों के अंदर फिल्म ने 241.05 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया है। वहीं अगर दुनिया भर की कमाई को जोड़ दिया जाए तो इसका कुल आंकड़ा 341 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। पहले वीक में 229 करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत में जिस तरह से कमाई थमी है, उसने निर्माताओं की लागत निकालने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

Yash Toxic Box Office Collection
'मिर्जापुर द मूवी' की आंधी के बीच नहीं थमी 'हनुमान अंश' की आंधी, 29वें दिन भी कमा डाले इतने करोड़

कम पड़ रहा सितारों का जादू

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में तैयार हुई इस फिल्म में दक्षिण और उत्तर भारत के कई बड़े सितारों का जमघट है। एक्टर यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com