मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें, 83 हजार से ज्यादा टिकट बिके, 4,866 मिले शोज

Mirzapur The Movie Update: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े के मुताबिक फिल्म पहले दिन 13-15 करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जारी है।
Mirzapur The Movie Advance Booking
मिर्जापुर: द मूवी की एडवांस बुकिंग(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mirzapur The Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े उम्मीद जगाने वाले हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो यह ओपनिंग वीकेंड में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर इसकी ओपनिंग पर टिकी हुई है। एनडीटीवी से बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को एवरेज से थोड़ा बेहतर बताया। उनके मुताबिक, अभी बुकिंग बहुत ज्यादा हाई नहीं है, लेकिन टिकटों की बिक्री अच्छी चल रही है। फिल्म पहले दिन करीब 13 से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका असर इसकी ऑडियंस रीच पर पड़ सकता है।

50 करोड़ तक पहुंच सकता है ओपनिंग वीकेंड

ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की ऑडियंस पहले से ही फिल्म में हिंसा और बोल्ड कंटेंट से परिचित है। लेकिन ‘ए’ सर्टिफिकेट और करीब 3 घंटे 17 मिनट की लंबी अवधि के कारण फैमिली ऑडियंस का एक हिस्सा फिल्म से दूरी बना सकता है। वहीं, अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो इसका वीकेंड कलेक्शन करीब 50 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

कालीन भैया और मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देखेंगे फैंस

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में रवि किशन और जितेंद्र भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला। खासतौर पर रवि किशन की एंट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

Mirzapur The Movie Advance Booking
तकलीफ थी तो सीधे फोन करके पूछना चाहिए था, आम्रपाली दुबे के आरोपों पर अक्षरा सिंह का करारा जवाब

एडवांस बुकिंग में अब तक कैसी है स्थिति

बुधवार शाम 5 बजे तक फिल्म ने ब्लॉक सीटों समेत करीब 3.92 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी। बिना ब्लॉक सीटों के यह आंकड़ा करीब 2.39 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक 83,933 टिकट बिक चुके हैं और फिल्म को 4,866 शोज मिले हैं। अब देखना होगा कि 4 सितंबर को रिलीज के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा भौकाल मचा पाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com