तकलीफ थी तो सीधे फोन करके पूछना चाहिए था, आम्रपाली दुबे के आरोपों पर अक्षरा सिंह का करारा जवाब

Akshara Singh Controversy: आम्रपाली दुबे के पुराने बयान पर अक्षरा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। आम्रपाली ने दावा किया था कि पवन सिंह से विवाद के दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह का साथ दिया था।
Akshara Singh And Amrapali Dubey
अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshara Singh Reaction Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर आम्रपाली दुबे और पवन सिंह से जुड़े पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अक्षरा के मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए दावा किया था कि उन्होंने उस वक्त एक्ट्रेस का साथ दिया था, जब इंडस्ट्री के कई लोग उनसे दूरी बना रहे थे। अब अक्षरा ने आम्रपाली के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि वह मीडिया के सामने यह हिसाब लेकर नहीं बैठना चाहतीं कि किसने किसके लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि हर इंसान की अपनी गरिमा होती है और निजी रिश्तों या मदद को मनोरंजन का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह बहुत पुरानी बात है और अब इसे बार-बार सामने लाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन बातों पर अब हंसी आती है और वह नहीं चाहतीं कि यह मामला दोबारा उठे।

तकलीफ थी तो फोन करके पूछना चाहिए था

आम्रपाली के उस बयान पर भी अक्षरा ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में साथ देने के बावजूद अक्षरा ने बाद में कहा कि इंडस्ट्री में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। इस पर अक्षरा ने कहा कि अगर आम्रपाली को उनकी किसी बात से तकलीफ हुई थी, तो उन्हें सीधे फोन करके पूछना चाहिए था। अक्षरा ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक ठीक से समझ नहीं आया कि आखिर आम्रपाली किस बात को लेकर नाराज हैं।

आम्रपाली ने बताया था कैसे दिया था अक्षरा का साथ

‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे ने दावा किया था कि जिस दौर में अक्षरा और पवन सिंह के विवाद की वजह से इंडस्ट्री में लोग अक्षरा से दूरी बना रहे थे, तब उन्होंने उनका साथ दिया था। आम्रपाली के मुताबिक, उन्हें डर नहीं था कि अक्षरा के साथ खड़े होने पर पवन सिंह उनसे नाराज हो सकते हैं या उनके साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने यहां तक दावा किया था कि पवन सिंह की शादी वाले दिन उन्होंने अक्षरा को लेकर उनसे फोन पर बहस भी की थी।

Akshara Singh And Amrapali Dubey
वाइब का धमाकेदार ट्रेलर जारी, प्रीति जिंटा पहली बार करेंगी जबरदस्त एक्शन, कुणाल खेमू बने बेरोजगार युवक

पवन सिंह से विवाद के बाद चर्चा में रही हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता लंबे समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रहा। दोनों के अलग होने के बाद अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साल 2019 में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। अब अक्षरा अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह हिंदी फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जताते हुए निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और श्रद्धा कपूर का आभार भी व्यक्त किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com