Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं’, सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी

सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल हाल ही में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास अंदाज में ये खुशखबरी शेयर की हैं। अब फैंस और सेलेब्स दोनों को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 31, 2025 | 09:17 AM

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। कपल ने हाल ही में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। मिलिंद ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी, जिसे सुनते ही उनके फैंस और दोस्त खुशी से झूम उठे।

दरअसल, मिलिंद गाबा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास और प्यारी पोस्ट शेयर की। उन्होंने एक क्रिएटिव पोस्टर डाला, जिसमें दो बेबी दिख रहे हैं, एक ने ब्लू और दूसरे ने पिंक कपड़े पहने हैं। इससे यह साफ हो गया कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुआ है। पोस्टर पर मजेदार कैप्शन भी लिखा कि “गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं…।”

मिलिंद गाबा ने पोस्ट शेयर कर भगवान को किया शुक्रिया अदा
मिलिंद ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने दिल की बात भी लिखी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हमें दो चमत्कारों से धन्य किया गया है। ट्विन्स हैं। जय माता दी।”

मिलिंद की इस पोस्ट पर कुछ ही समय में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस नए माता-पिता को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। सभी उनके बच्चों के लिए भी दुआएं भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की Housefull 5 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए फिल्म के ये सीन्स और शब्द

इससे पहले मिलिंद और प्रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की
अनाउंसमेंट एक मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए की थी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें कपल बेहद रोमांटिक और प्यारे अंदाज में नजर आया। प्रिया ने इस फोटोशूट में कई खूबसूरत लुक्स कैरी किए थे, जिसमें वो बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

साल 2022 में कपल ने रचाई थी शादी 
आपको बता दें, कि मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 16 अप्रैल 2022 को शादी की थी। दोनों की लव मैरिज काफी चर्चा में रही थी। अब दो साल बाद यह कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गया है। इस प्यारी खबर ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर ये कपल एक बार फिर चर्चा में है।

Milind gaba and priya beniwal become parents to twins announce news in special way

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2025 | 09:17 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.