शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: दुनियाभर में सबसे चर्चित फैशन इवेंट्स में शुमार मेट गाला 2025 एक बार फिर अपने शानदार अंदाज और ग्लैमरस थीम के साथ सजने वाला है। यह इवेंट न सिर्फ अपने अनोखे ड्रेस कोड, बल्कि ग्लोबल सेलेब्स की मौजूदगी के लिए भी मशहूर रहता है। हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन वोग मैगजीन द्वारा किया जाता है, और 1995 से फैशन आइकन अन्ना विंटोर इसको ऑर्गेनाइज्ड कर रहे हैं।
ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस बार मेट गाला कब आयोजित हो रहा है, कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होने वाले है और कहां होगा।
क्या होगी मेट गाला की थीम?
दरअसल, इस साल मेट गाला का थीम है Superfine: Tailoring Black Style है, जो ब्लैक फैशन हेरिटेज से प्रेरित है। इस थीम के द्वारा ही ड्रेस कोड Tailored for You रखा गया है, जिसमें मेहमानों से क्लासिक मेंसवियर को नए अंदाज में प्रस्तुत करने की उम्मीद की जा रही है।
याहू एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मेट गाला 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा, जो भारत में 6 मई की सुबह 3:00 बजे से देखा जा सकेगा। इस बार भारत से भी कई बड़ी हस्तियां इसके रेड कार्पेट का हिस्सा बनने जा रही हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला में पांचवीं बार अपना जलवा बिखरेती नजर आने वाली हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक चर्चा का विषय रहेगा।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बॉलीवुड के ये सितारे रेड कार्पेट पर दिखाएंगे जलवा
इसके साथ ही शाहरुख खान पहली बार मेट गाला में डेब्यू करने जा रहे हैं और खास बात ये है कि वो सब्यसाची मुखर्जी के डिज़ाइन किए आउटफिट में रेड कार्पेट पर वॉक करते दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी, मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ और बिजनेसवुमन ईशा अंबानी भी इस साल मेट गाला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
आपको बता दें, हर साल की तरह इस बार भी साल 2025 का मेट गाला इवेंट भी फैशन की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाला है, जहां भारतीय सितारों की मौजूदगी इसे और भी खास बनाने वाली है।