मेघना गुलजार बर्थडे: पहली फिल्म फ्लॉप होने पर नहीं मानी हार, 12 साल के ब्रेक के बाद किया बॉलीवुड को गुलजार
मेघना गुलजार आज अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं। वह एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पहली फिल्म फ्लॉप होने पर भी हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं।
- Written By: अदिति भंडारी
मेघना गुलजार बर्थडे स्पेशल(सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड अक्सर हिट फिल्मों के लिए उसके एक्टर और एक्ट्रेस की बात करता है। ऐसा बहुत कम होता है कि किसी फिल्म को उसके डायरेक्टर के नाम से जाना जाए। फिल्म को बनाने का काम डायरेक्टर करता है फिर भी उसका जिक्र नहीं किया जाता। आज हम ऐसे ही डायरेक्टर के बारे में बताएंगे जिनकी पहली ही मूवी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रही। अब तक उन्होंने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में दी हैं। हम बात कर रहे हैं मेघना गुलजार की। मेघना आज अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
डायरेक्शन की दुनिया में मेघना गुलजार जाना-माना नाम है। उनका जन्म 13 दिसंबर 1973 को मशहूर गीतकार और निर्देशक गुलजार और एक्ट्रेस राखी के घर हुआ था। जब वे छोटी थीं तब ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उसके बाद मेघना हमेशा अपने पिता के साथ रही और उनके सपोर्ट से आगे बढ़ती रही। शुरुआत में मेघना ने इंग्लिश अखबार में फ्रीलांसर के तौर पर काम किया था। कुछ सालों तक वहां काम करने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। जिसके बाद उन्होंने डायरेक्टर सईद मिर्जा के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘सबको खुश रखा, फिर भी रह गई अकेली’, Sushmita Mukherjee ने वीडियो शेयर कर किया दर्दभरा खुलासा
Father’s Day: फादर्स डे पर पापा के साथ देखें ये 10 दिल छू लेने वाली बॉलीवुड फिल्में, यादगार बन जाएगा उनका दिन
Sunita Ahuja Troll: गोविंदा के बालों पर पत्नी सुनीता का मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
डेब्यू फिल्म रही फ्लॉप
सईद मिर्जा के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करने के बाद मेघना फिल्म मेकिंग का कोर्स करने न्यूयॉर्क चली गईं। वहां से लौटने के बाद मेघना ने माचिस और हुतूतू जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने 2002 में अपनी डेब्यू फिल्म फिलहाल डायरेक्ट की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद उन्होंने 12 साल का ब्रेक लिया। पर मेघना ने हार नहीं मानी, इतने साल बाद उन्होंने तलवार मूवी से कमबैक किया।
12 साल बाद किया कमबैक
मेघना ने 2015 में तलवार फिल्म को डायरेक्ट किया, यह फिल्म खूब हिट रही। इस फिल्म में इरफान खान थे और यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला। इसके बाद मेघना ने 2018 में आलिया भट्ट के साथ राजी बनाई। यह फिल्म सुपरहिट रही। फिर उन्होंने दीपिका के साथ 2020 में छपाक से नया सफर शुरू किया। लेकिन छपाक ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। फिर भी इसकी कहानी की काफी तारीफ हुई। मेघना की पिछले साल सैम बहादुर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में खूब वाहवाही बटोरी थी।
