-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Masti 4 Shooting Last Phase Director Milap Zaveri Shares Experience
आखिरी पड़ाव पर पहुंची ‘मस्ती 4’ की शूटिंग, मिलाप जावेरी ने खास तस्वीर शेयर कर टीम पर लुटाया प्यार
- Written By: स्नेहा मौर्या
Milap Zaveri: बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती 4 की शूटिंग आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ऐसे में फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

मिलाप जावेरी ने टीम को कहा धन्यवाद (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Masti 4 Shooting Last Phase: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ का चौथा पार्ट ‘मस्ती 4’ अब रिलीज के और करीब पहुंच गया है। फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है और यूके शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अनुभव और भावनाएं साझा कीं।
मिलाप जावेरी, जिन्होंने 2004 में पहली ‘मस्ती’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, इस बार ‘मस्ती 4’ का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “जब मैंने ‘मस्ती’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं इन तीनों के साथ ‘मस्ती 4’ डायरेक्ट करूंगा।”
निर्देशक मिलाप जावेरी टीम की तारीफ
निर्देशक ने बताया कि यूके शेड्यूल खत्म होने के साथ ही फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने विवेक ओबेरॉय, रितेश और आफताब की तारीफ करते हुए कहा कि इन तीनों की मस्ती और एनर्जी सेट पर हमेशा याद रहेगी। मिलाप ने कहा कि उन्हें इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, खासकर काम को एंजॉय करने का तरीका।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
मिलाप जावेरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और दर्शकों की उम्मीदों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार महसूस करते हैं और भरोसा जताते हैं कि यह फिल्म भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। उन्होंने तीनों कलाकारों को न सिर्फ बेहतरीन एक्टर बल्कि अपने करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि इनके साथ काम करना उनके लिए जिंदगी का यादगार अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें- अविका गौर को मंगेतर मिलिंद चंदवानी ने दिया खास सरप्राइज, नेशनल टीवी पर बनवाया स्पेशल टैटू
उन्होंने प्रोड्यूसर इंद्र कुमार, एकता कपूर, जी स्टूडियोज और पूरी टीम का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने जेनेलिया देशमुख का भी जिक्र किया, जिन्हें पहली बार डायरेक्ट करने का मौका मिला। पोस्ट पर जेनेलिया ने भी रिप्लाई देते हुए लिखा, “मिलाप, तुमने कर दिखाया। एक और फिल्म पूरी!”
फिल्म में सितारे मचाएंगे धमाल
‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई थी, जिसमें अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनेलिया जैसी बड़ी स्टारकास्ट थी। यह फिल्म अपनी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हुई। इसके बाद ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसे सीक्वल आए, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
अब ‘मस्ती 4’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी और एक बार फिर हंसी का तूफान लेकर आएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Masti 4 shooting last phase director milap zaveri shares experience
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 26, 2026 | 09:34 AMYRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Jul 26, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
Jul 26, 2026 | 09:32 AMWorld Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
Jul 26, 2026 | 09:31 AMPMO के उस अहम इनपुट में क्या था? जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदर की पूरी खबर
Jul 26, 2026 | 09:26 AMपद से ज्यादा देश का युवा जरूरी.. अमित शाह का बड़ा बयान, गिनाईं धर्मेंद्र प्रधान की 4 साल की बड़ी उपलब्धियां
Jul 26, 2026 | 09:23 AMPhoto: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
Jul 26, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













