Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो

Pankaj Bhadouria Surgery: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता पंकज भदौरिया ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से दुआ करने की अपील की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 29, 2026 | 04:58 PM

पंकज भदौरिया (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: पंकज भदौरिया ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ की विजेता रहीं पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच चिंता बढ़ गई है। पंकज ने अस्पताल से वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए अपनी सर्जरी से पहले लोगों से दुआ करने की अपील की।

पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि आप सभी ने मुझे जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज मैं सर्जरी के लिए जा रही हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं ठीक होकर वापस आऊंगी। मुझे अपनी दुआओं में जरूर याद रखिए।

अस्पताल से शेयर की थी तस्वीर

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज और फॉलोअर्स ने भी कमेंट कर उन्हें हिम्मत और पॉजिटिव ऊर्जा दी है। 28 मई को पंकज भदौरिया ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी

Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, बोलीं- जल्द करूंगी बेहद खास प्रोजेक्ट की घोषणा

Pankaj Kapur Birthday: अभिनय को कला मानते थे पंकज कपूर, एक-एक डायलॉग पर करते थे घंटों मेहनत

बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास

पंकज भदौरिया ने कही ये बात

पंकज भदौरिया ने लिखा कि मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। आप लोग मेरे परिवार जैसे हैं, इसलिए यह बात मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से साझा करना चाहती थी। इस समय मुझे आपके प्यार और सपोर्ट की जरूरत है। कहते हैं कि दुआएं जादू करती हैं, इसलिए मेरे लिए प्रार्थना करिए। उनकी इस पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी और जल्द ठीक होने की कामना की।

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर खत्म होगा विवाद?

मास्टरशेफ इंडिया से मिली थी पहचान

पंकज भदौरिया ने साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन जीतकर देशभर में पहचान बनाई थी। वह दुनिया की पहली ऐसी मास्टरशेफ विजेता हैं, जिनके नाम पर आधिकारिक ‘मास्टरशेफ’ कुकबुक प्रकाशित हुई। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय कुकिंग शो होस्ट किए, जिनमें शेफ पंकज का जायका, किफायती किचन और 3 कोर्स विद पंकज जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

Masterchef india winner pankaj bhadouria breast cancer surgery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.