टाइगर 3 में हुई मर्दानी 2 के खूंखार विलेन की एंट्री, सलमान खान के साथ भिड़ते आएंगे नजर
- Written By: सोनू शुक्ला
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3 (Tiger 3)’ की शूटिंग में बिजी है। दोनों बीते काफी दिनों से चर्चा में है। सलमान पहले रूस गए थे शूटिंग के लिए। फिर कुछ दिन वह शूटिंग करने के बाद दोनों टर्की गए। उसके बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया गए थे। लेकिन अब शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब जल्द ही फिल्म की अगली शेड्यूल शुरू होने वाली है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
जैसा की हम जानते है फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। तो अब इमरान के साथ साथ एक और खूंखार विलन की एंट्री होने जा रही हैं। ये खूंखार विलन भी सलमान खान के साथ भिड़ते नजर आएंगे। दरअसल फिल्म मर्दानी 2 के विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) भी इस फिल्म में विलन के किरदार में नजर आएंगे।
बॉलीवुड लाइफ के सूत्र ने कहा- विशाल चाहते है की वे एक ऐसे एक्टर के रूप में पहचाने जाए जो किसी भी तरह का किरदार निभा सके। इसलिए उन्होंने फिल्म मर्दानी 2 करने का फैसला लिया था। मर्दानी 2 उन्हें देखने के बाद लोगों ने उनकी बहुत तारीफ की थी। ऐसे में अब विशाल ने टाइगर 3 के लिए साइन किया है। इस फिल्म में वह बहुत ही अहम किरदार में नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है
Salman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी
आपको बता दें टाइगर 3 का साल 2022 में रिलीज होगी। यह साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक होगी। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म एक था टाइगर साल 2012 में आई थी। उसके बाद 2017 में टाइगर जिंदा है आई थी।
