मार्च में बॉक्स ऑफिस धमाका, ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ से लेकर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ तक बड़ी भिड़ंत
Box Office Clash March: मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। 6 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के बीच 19 मार्च को बड़ा क्लैश होगा।
- Written By: सोनाली झा
मार्च में बॉक्स ऑफिस धमाका (फोटो-सोशल मीडिया)
March Movie Releases 2026: मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, दक्षिण भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों की बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। एक के बाद एक अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिससे दर्शकों के पास मनोरंजन के ढेरों विकल्प होंगे।
6 मार्च को अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म हॉपर्स सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने जैसे अनोखे विषय पर आधारित है और खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसी दिन निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म चरक भी रिलीज होगी, जो काले जादू और अंधविश्वास जैसे गंभीर विषय को उठाती है।
कोर्ट कचहरी का और आदू 3
13 मार्च को कोर्टरूम ड्रामा किस्सा कोर्ट कचहरी का रिलीज होगी। यह फिल्म न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है और इसमें राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गंभीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म में हल्का-फुल्का कॉमेडी टच भी देखने को मिलेगा। 19 मार्च को मलयालम कॉमेडी फिल्म आदू 3 भी रिलीज होगी, जिसमें जयसूर्या मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पहले दो पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
टॉक्सिक और धुरंधर 2
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर होने जा रही है। इस दिन टॉक्सिक और धुरंधर 2 आमने-सामने होंगी। ‘टॉक्सिक’ में साउथ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं ‘धुरंधर 2’ भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित एक काल्पनिक लेकिन रियलिस्टिक अंदाज में बनाई गई फिल्म है। पहले पार्ट को मिली सफलता के बाद इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें- 9 करोड़ कर्ज केस के बाद राजपाल यादव की नई शुरुआत, यूट्यूब पर देंगे कॉमेडी का डबल-डोज
प्रोजेक्ट हेल मैरी और उस्ताद भगत सिंह
20 मार्च को हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी रिलीज रिलीज होगी, जो अंतरिक्ष में मानवता को बचाने के मिशन पर निकले एक शख्स की कहानी है। महीने के अंत में 26 मार्च को उस्ताद भगत सिंह रिलीज होगी, जिसमें पवन कल्याण नजर आएंगे। इस तरह मार्च में हर हफ्ते नई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं और बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
