Thalapathy Vijay: पिता क्रिश्चियन, मां हिंदू, बेटे ने पढ़ी नमाज, हुआ बवाल, थलपति विजय का रोजा और इफ्तार पार्टी

Thalapathy Vijay Roza and Iftar Party Controversy: थलपति विजय मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं, मुस्लिम समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने का उन पर आरोप लगा है और उनके खिलाफ चेन्नई में शिकायत दर्ज की गई है।
Thalapathy Vijay Roza and Iftar Party Controversy
थलपति विजय रोजा और इफ्तार पार्टी विवाद
Published on
Updated on

Thalapathy Vijay Roza And Iftar Party: साउथ एक्टर थलपति विजय ने रमजान का महीना शुरू होने पर एक दिन का रोजा रखा और इफ्तार की पार्टी होस्ट की। सर्वधर्म हिताय वाले इस फार्मूले की वजह से उनकी खूब तारीफ की गई। लेकिन अब एक्टर बुरी तरह मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। चेन्नई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में थलपति विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म और मुस्लिम समुदाय का अपमान किया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

तमिलनाडु सुन्नत जमात ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि धार्मिक आयोजन के मौके पर शराबी और हुड़दंगियों की भागीदारी देखने को मिली, जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इफ्तार पार्टी में हुई कुछ हरकतों से समुदाय नाराज नजर आ रहा है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस आयोजन पर धर्म की पवित्रता का अपमान किया गया। इस प्रोग्राम ने सद्भावना बढ़ाने के बजाय आस्था को ठेस पहुंचाई है।

थलपति विजय साउथ के एक्टर ही नहीं बल्कि अब वह एक राजनेता भी है। थलपति विजय के पिता क्रिश्चियन और मां हिंदू हैं। खबर के मुताबिक जब उन्होंने एक दिन का रोजा रखा और इफ्तार की पार्टी का आयोजन किया उस समय वह नमाज पढ़ते हुए भी नजर आए थे। राजनीति में समर्थन हासिल करने के लिए धर्म का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस तरह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाना गलत है। इसी वजह से शिकायत दर्ज की गई है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके शिकायत करने के पीछे बस यही मकसद है। विजय थलपति अपनी आने वाली फिल्म जननायगम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन फिलहाल उनका नाम विवाद से जुड़ता दिख रहा है। क्योंकि उनके खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com