Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manoj Kumar की पार्थिव देह से लिपट फूट-फूट रोईं पत्नी शशि गोस्वामी, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आज दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। जहां पति को अंतिम विदाई देते हुए पत्नी शशि गोस्वामी बिखर गईं। सामने आए इस वीडियो को देख आपकी आंखे नम हो जाएंगी।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 05, 2025 | 02:59 PM

मनोज कुमार के निधन से बिखरीं पत्नी शशि गोस्वामी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है। वहीं आज शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पति मनोज कुमार का पार्थिव शरीर देख पत्नी शशि गोस्वामी फफक-फफक कर रो पड़ीं। उन्हें देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दरअसल, मनोज कुमार के निधन से उनका परिवार टूट गया है, खासकर उनकी पत्नी शशि गोस्वामी। 5 अप्रैल को शशि गोस्वामी का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जहां दिवंगत अभिनेता की पत्नी अपने आंसू रोक नहीं पा रही हैं। कंपकंपाते हाथ से उन्होंने अपने पति को माला पहनाया और उन पर आखिरी बार प्यार लुटाया।

पति को अंतिम विदाई देते हुए बिखरीं शशि गोस्वामी
अपने पति को अंतिम विदाई देने का दर्द उनके आंखों से साफ छलक रहा था। वह इतनी दर्द में दिख रही हैं कि खुद को संभाल भी नहीं पा रही हैं। अपने पहले प्यार को खोना वाकई आसान नहीं है। शशि गोस्वामी का ये वीडियो देख फैंस भी भावुक हो गए हैं।

मनोज कुमार और शशि गोस्वामी की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं थी। फिल्मों में आने से पहले ही अभिनेता ने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। मनोज को पहली नजर में ही शशि से इश्क हो गया था। डेढ़ साल तक दोनों ने पहले मन ही मन एक-दूसरे को चाहा, फिर डेटिंग शुरू की। परिवार खिलाफ था, लेकिन प्यार के आगे झुकना ही था। आखिकार दोनों का प्यार मुकम्मल हुआ और उन्होंने शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हुए कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

काफी वक्त से बीमार थे अभिनेता
बता दें, मनोज कुमार ने 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कुछ दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि मनोज कुमार की मौत की वजह तेज मायोकार्डियल इनफार्क्शन के कारण कार्डियोजेनिक शॉक था, जो एक गंभीर दिल का दौरा था। रिपोर्ट में यह भी कंफर्म हुआ है कि अभिनेता पिछले कुछ महीनों से डिकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे, जिससे उनकी हेल्थ और ज्यादा खराब हो गई थी।

Manoj kumar wife shashi goswami breaks down in tears at husband funeral video surfeced on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 02:59 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Manoj Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.