Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manoj Kumar को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, अमिताभ बच्चन समेत पहुंचे कई सितारे

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उनकी उम्र करीब 87 साल थी। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 05, 2025 | 02:17 PM

मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, अमिताभ बच्चन समेत पहुंचे कई सितारे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उनकी उम्र करीब 87 साल थी।  वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। जिसके बाद आज यानी 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। बेटे कुणाल ने उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार का पार्थिव शरीर घर लाया गया था। इस दौरान कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी आखिरी विदाई पर अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

अंतिर संस्कार में शामिल हुए कई दिग्गज

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर खूब रोईं। उनके अंतिम संस्कार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। एक्टर को आखिरी बार विदा करने के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। बता दें कि मनोज कुमार लंबे समय से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे ते। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक्टर राज बब्बर ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक रत्न खो दिया है। जिन्होंने हमेशा भारत की गरिमा, स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को अपनी फिल्मों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि वह एक लीजेंड थे। वह सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत थे।

सम्बंधित ख़बरें

Raja Saab Collection Day 1: राजा साब ने धुरंधर को दी पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में चटाई धूल

Abdul Rauf Death: गुलशन कुमार के हत्यारे की मौत, अब्दुल रऊफ मर्चेंट की जेल में गई जान

कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की री-रिलीज हुई कैंसिल, जानें क्या है बड़ी वजह

Amitabh Bachchan: भीड़ का शिकार हुए अमिताभ बच्चन, माहौल संभालने में पुलिस का छूटा पसीना

#WATCH मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे। मनोज कुमार का कल 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। pic.twitter.com/L4jfsrAu84 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025

मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिनेमा जगत में मनोज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान

भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें साल 1992 में पद्मश्री और साल 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने काम के जरिए लोगों का दिल जीता। वह ज्यादातर देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों पर काम करते थे। इसके अलावा वह हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, पत्थर के सनम, नील कमल, क्रांति जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्ट करने के लिए भी पहचाने जाते थे।

Manoj kumar was given a final farewell with state honors many stars including amitabh bachchan arrived

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 02:13 PM

Topics:  

  • Abhishek Bachchan
  • Amitabh Bachchan
  • Entertainment News
  • Manoj Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.