मनीष मल्होत्रा के शो में सितारों का जलवा, आलिया भट्ट-विक्की कौशल से माधुरी दीक्षित तक हुए शामिल

Manish Malhotra Fashion Show: फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने रैंप पर वॉक कर तहलका मचा दिया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स मौजूद रहे।
Alia Bhatt And Vicky Kaushal Fashion Show
विक्की कौशल और आलिया भट्ट(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt And Vicky Kaushal Fashion Show: मुंबई में आयोजित मिजवान कल्याण समिति के सालाना फैशन शो में इस बार बॉलीवुड का जबरदस्त ग्लैमर देखने को मिला। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मिजवान संस्था के इस खास जुड़ाव के 15 साल पूरे होने का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

इस शाम का सबसे मुख्य आकर्षण बॉलीवुड स्टार्स विक्की कौशल और आलिया भट्ट का रैंप वॉक रहा, जिन्होंने अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और पहनावे से वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया। इस खास आयोजन में सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सफेद और नीले पहनावे में दिखाया जलवा

रैंप पर जब विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने कदम रखा, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आलिया भट्ट ने सफेद रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहन रखा था, जिसमें उनकी सादगी और निखार देखते ही बन रहा था।

वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल गहरे नीले रंग के शाही पारंपरिक आउटफिट में नजर आए। दोनों ने मनीष मल्होत्रा के तैयार किए गए परिधानों को जिस शालीनता और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर पेश किया, उसने इस फैशन शो की चमक को कई गुना बढ़ा दिया।

रैंप के साथ-साथ फ्रंट रो में भी लगा स्टार का तांता

यह शाम सिर्फ रैंप वॉक तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि दर्शकों की पहली लाइन में भी एक से बढ़कर एक फिल्मी स्टार बैठे दिखाई दिए। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर और दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती नजर आईं।

इसके अलावा नई पीढ़ी की कलाकारों में खुशी कपूर, अनन्या बिड़ला और प्रतिभा रांटा जैसे चर्चित चेहरे भी पारंपरिक फैशन का लुत्फ उठाते दिखे। सिनेमा जगत के अलग-अलग दौर के इन सितारों का एक छत के नीचे आना इस शाम को और भी यादगार बना गया।

फैशन शो में महिला सशक्तिकरण को मिला सलाम

मिजवान वेलफेयर सोसाइटी की शुरुआत फेमस शायर कैफी आजमी ने की थी, जिसे अब शबाना आजमी आगे बढ़ा रही हैं। यह संस्था उत्तर प्रदेश के मिजवान गांव की महिलाओं को चिकंकारी कढ़ाई के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है।

मनीष मल्होत्रा बीते 15 सालों से इन ग्रामीण महिला कारीगरों के हुनर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच दे रहे हैं। शो के दौरान विक्की कौशल ने महिलाओं के अधिकारों और उनके समाज में फैसला लेने की क्षमता पर एक भावुक भाषण भी दिया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

Alia Bhatt And Vicky Kaushal Fashion Show
नानी-राघव जुयाल की ‘पैराडाइज’ ने रचा नया रिकॉर्ड, तीसरे दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

'लव एंड वॉर' को लेकर बढ़ा रोमांच

इस फैशन शो में विक्की कौशल और आलिया भट्ट की साथ में मौजूदगी ने उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी फैंस के बीच नई उत्सुकता पैदा कर दी है। दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ये दोनों कलाकार रणबीर कपूर के साथ अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ऐसे में मिजवान के स्टेज पर दोनों की यह शानदार केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश हैं और बड़े पर्दे पर इस जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com