Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहरुख खान के चोटिल होने पर चिंतित हुईं ममता बनर्जी, सोशल मीडिया पर दिया संदेश

Mamata Banerjee Reaction: ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में घायल हो गए और इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए, जहां उनकी सर्जरी हो सकती है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 19, 2025 | 09:49 PM

शाहरुख खान के चोटिल होने पर चिंतित हुईं ममता बनर्जी

Follow Us
Close
Follow Us:

Mamata Banerjee Worried: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। यह हादसा मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान हुआ, जहां वह एक एक्शन सीन कर रहे थे। चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमेरिका रवाना किया गया, जहां उनकी एक छोटी सर्जरी की संभावना जताई जा रही है।

शाहरुख खान की तबीयत को लेकर चिंता केवल उनके फैंस तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें सीएम ने शाहरुख खान के लिए दुआ की और उनके प्रति अपनी चिंता जाहिर की।

मुंबई में होने वाली शूटिंग हुई स्थगित

बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार शाहरुख को कम से कम एक महीने तक आराम करना होगा। इसी वजह से जुलाई और अगस्त महीने के लिए फिल्म ‘किंग’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। ये शूटिंग फिल्म सिटी, वाईआरएफ और गोल्डन टोबैको स्टूडियो में होनी थी। यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख शूटिंग के दौरान घायल हुए हों।

सम्बंधित ख़बरें

गोविंदा हुए दिवालिया, क्या पैसों के लिए करना पड़ रहा स्कूल में परफॉर्म? मैनेजर ने उड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

ऑस्कर की रेस से फिल्म के बाहर होने पर हीरामंडी फेम ताहा शाह बदुशा को नहीं है दुख, बोले- यहां तक पहुंचना ही…

राजपाल यादव को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, चेक बाउंस केस में खुद को तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

डर की शूटिंग के समय हो गए थे घायल

साल 1993 में ‘डर’ की शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें उनकी तीन पसलियां और टखना टूट गया था। साल 2017 में भी उनके कंधे की माइनर सर्जरी हुई थी। ‘किंग’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और यह 2026 में रिलीज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना ने ठुकराई थी ‘मिस्टर इंडिया’, अनिल कपूर को दिला दी सुपरहिट फिल्म

शाहरुख खान की तबीयत

हालांकि, शाहरुख खान की तबीयत को देखते हुए फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शाहरुख खान के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। अब देखना होगा की शाहरुख खान की किंग की शूटिंग कब शुरू होती है।

Mamata banerjee worried about shahrukh khan injury message on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 09:49 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Mamta Banerjee
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.