Bigg Boss 19 Twist: बिग बॉस 19 में मालती चाहर की रोटियों से शुरू हुई जंग, घर में मचा किचन कांड
Bigg Boss 19 Update: नए प्रोमो में मालती चाहर की रोटियों को लेकर बड़ा किचन कांड देखने को मिला। मालती ने कहा कि वह अकेले नहीं रोटी बना सकतीं, जिस पर कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना से उनकी बहस हो गई।
- Written By: सोनाली झा
बिग बॉस 19 में मालती चाहर की रोटियों से शुरू हुई जंग
Malti Chahar Roti making in Bigg Boss 19: वीकेंड के वार के बाद भी बिग बॉस 19 के घर का मौसम रुख बदल रहा है। मालती चाहर के आते ही घर में कोई ना कोई, किसी ना किसी से भिड़ रहा है। पहले मालती ने तान्या मित्तल की पोल खोली और उन्हें पूल में धक्का दिया, लेकिन अब वो घर के बाकी कंटेस्टेंट के साथ भी भिड़ गई हैं। मालती ने गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, और नेहल के साथ किचन में ही वार शुरू कर दिया है।
कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अकेले ही मालती किचन में खाना बनाने को लेकर घर वालों से भिड़ती दिख रही हैं। मालती को रोटी बनाने का काम दिया गया है, लेकिन उन्हें इस काम में किसी और की भी मदद चाहिए। मालती का कहना है कि वो अकेले रोटी बेल और सेंक नहीं सकती।
मालती चाहर ने बनाई छोटी रोटी
प्रोमो में मालती किचन में छोटी-छोटी रोटी बनाती हैं और सेंकने के लिए किसी को बुलाती हैं, लेकिन कुनिका का कहना है कि ये काम अकेले ही करना होगा। मालती काम को अकेले करने से मना कर देती हैं, जिसके बाद गौरव रोटियों का साइज बड़ा रखने के लिए कहते हैं, लेकिन मालती गौरव को जवाब देते हुए कहती हैं कि आपको बोलने की जरूरत नहीं है…हम कर लेंगे…या फिर आप खुद आकर लो।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
मोटिवेशनल स्पीकर बने तान्या-मालती
वहीं नीलम, अमाल और जीशान को जाकर बताती है कि जो-जो मालती को रोटी बनाने में मदद कर रहा है, वो एक-एक को जवाब दे रही है। वो मालती को डायन भी कहती हैं। ऐसे में अमाल कहते हैं कि चलो अब जाकर एक अच्छा खिलाड़ी आया है। शो में तान्या मित्तल और मालती चाहर दोनों ही मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी दिखने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी की जंग, तान्या-मालती ने कंटेस्टेंट्स को दिखाई असली सच्चाई
बिग बॉस 19 का नॉमिनेशन टास्क
तान्या अमाल से कहेंगी कि वो घर में खेलने नहीं बल्कि दिन काटने आया है, जबकि मालती अशनूर कौर और नेहल की पोल खोलती दिखेंगी। वो नेहल को सेल्फिश और झूठी बोलती हैं और अशनूर को जिद्दी और बदतमीज। शो में इस हफ्ते नॉमिनेशन भी होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते सलमान खान दो कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। पिछले हफ्ते शो में नॉमिनेशन नहीं रखा गया था।
