Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2008 मालेगांव ब्लास्ट पर बनेगी फिल्म, कौन निभाएगा साध्वी प्रज्ञा सिंह का किरदार

2008 में हुए मालेगांव बम धमाके पर आधारित फिल्म बनने वाली है। फिल्म का नाम Malegaon Files रखा गया है और इसी साल इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो जाएगी ऐसी जानकारी सामने आई है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 04, 2025 | 11:58 PM

मालेगांव ब्लास्ट पर फिल्म का ऐलान, इसी साल पूरी होगी शूटिंग

Follow Us
Close
Follow Us:

Malegaon Files Film Announced: साल 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाके पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम मालेगांव फाइल्स रखा गया है। फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव एस रुइया करने वाले हैं। यह फिल्म 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके की असली कहानी पर आधारित होगी। मालेगांव बम धमाका देश का सबसे विवादित बम धमाका माना जाता है, क्योंकि इसी बम धमाके में हिंदू आतंकवाद का नाम सामने आया था और इसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह जैसी शख्सियत को आरोपी बनाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालेगांव फाइल्स की कहानी पूरी हो चुकी है। फिल्म फिलहाल प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। जल्द ही इसके कास्ट और क्रू को लॉक कर दिया जाएगा। फिल्म में प्रज्ञा सिंह का किरदार बेहद अहम होने वाला है। प्रज्ञा सिंह के किरदार में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी, इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। हर कोई यह जानना चाहता है कि पर्दे पर प्रज्ञा सिंह की भूमिका कौन निभाएगा?

सम्बंधित ख़बरें

स्मार्ट सिटी की तैयारी: जालना मनपा के 49 नगरसेवकों का पुणे में 2 दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण

धुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती

मुंढवा जमीन मामले में पार्थ पवार को मिली क्लीन चिट, 1800 करोड़ के सौदे में अधिकारियों पर गिरेगी गाज!

जालना पुलिस का स्मार्ट मॉडल, डिजिटल निगरानी से अपराध नियंत्रण मजबूत; राज्य के लिए उदाहरण

ये भी पढ़ें- सैयारा जैसी भीड़ जुटाने के लिए धड़क 2 मेकर्स ने जारी किया ऑफर, 99 रुपए में मिलेगी टिकट

मालेगांव फाइल्स की क्या होगी कहानी

मीडिया से बातचीत करते हुए राजीव एस रुइया ने बताया कि यह सिर्फ एक धमाके की कहानी नहीं है, मालेगांव फाइल्स फिल्म की कहानी उस तूफान की कहानी है, जो धमाके के बाद आया था। इसमें मानव संघर्ष, राजनीतिक दबाव और सच्चाई की खोज के साथ-साथ पीड़ित परिवारों के इमोशन की कहानी है, उन्हें कानूनी जंग में किस तरह से संघर्ष करना पड़ा। उस कड़वे सच को फिल्म के माध्यम से पर्दे पर लाने की कोशिश की जा रही है।

भारत का पहला मामला जिसे हिंदू आतंकवाद से जोड़ा गया था

मालेगांव बम धमाके की अगर बात करें तो यह बम धमाका 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुआ था। ये भारत का सबसे विवादित बम धमाका मन जाता है। इस बम धमाके में 6 लोगों की जान गई थी, 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इसका आरोप मुस्लिम संगठन सिमी पर लगा, लेकिन बाद में जांच में हिंदू एक्सट्रीमिस्म का एंगल सामने आया, जिसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित जैसी हस्तियों की गिरफ्तारी की गई। यह भारत का पहला मामला था जिसे हिंदू आतंकवाद के साथ जोड़ा गया था और सबसे ज्यादा विवादित रहा था।

Malegaon files film announced story based on malegaon bomb blast 2008

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 11:55 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • IED Blast
  • Maharashtra
  • Malegaon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.