'द राजा साहब' में प्रभास के साथ रोमांटिक गाना शूट करेंगी मालविका मोहनन, यहां होगी शूटिंग

एक्ट्रेस मालविका मोहनन मालविका मोहनन तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म द राजा साहब में प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फैंस बेसब्री से मालविका और प्रभास की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने का इंतजार कर रहे हैं।
'द राजा साहब' में प्रभास के साथ रोमांटिक गाना शूट करेंगी मालविका मोहनन, यहां होगी शूटिंग
'द राजा साहब' में प्रभास के साथ रोमांटिक गाना शूट करेंगी मालविका मोहनन
Published on
Updated on

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अपनी अब तक की शानदार परफॉर्मेंस के साथ पैन-इंडिया सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं। अब मालविका मोहनन तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साहब' में पैन-इंडिया सुपरस्टार और बॉक्स ऑफिस के किंग प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

फैंस बेसब्री से मालविका मोहनन और प्रभास की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने का इंतजार कर रहे हैं। मालविका और प्रभास की जोड़ी ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता और चर्चा पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों जल्द ही एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मालविका और प्रभास 'द राजा साहब' के लिए एक हॉट रोमांटिक गाना शूट करेंगे। इस गाने की शूटिंग जनवरी और फरवरी के बीच यूरोप में होगी।

'द राजा साहब' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का लेखन और निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता मारूति कर रहे हैं। इस फिल्म में निधि अग्रवाल भी दूसरी महिला मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगी। मालविका ने अपने करियर की शुरुआत विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्रीज में दमदार परफॉर्मेंस के साथ की थी।

मालविका की पहली फिल्म 'पट्टम पोले' से लेकर 'क्रिस्टी' और 'थंगालान' (2024) तक, उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हाल ही में, मालविका ने बॉलीवुड में 'युधरा' के जरिए डेब्यू किया, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में थीं। 'द राजा साहब' के अलावा, मालविका कार्ति के साथ स्पाई थ्रिलर 'सरदार 2' में भी नजर आएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com