नैनटेस में शबाना आजमी की सैर, मंडी से लेकर अंकुर की स्क्रीनिंग्स में भारी भीड़ की दिखी झलक

मशहूर भारतीय एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट शबाना आज़मी इस वक्त फ्रांस में हैं। यहां वो 46वें फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स में हिस्सा ले रही हैं। इस फेस्टिवल का मकसद है इनकी कहानियों और सिनेमा में दिए गए योगदान को सेलिब्रेट करना।
नैनटेस में शबाना आजमी की सैर, मौसम बेहतरीन से लेकर अंकुर की स्क्रीनिंग्स में भारी भीड़ की दिखी झलक
नैनटेस में शबाना आजमी की सैर
Published on
Updated on

मुंबई: मशहूर भारतीय एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट शबाना आज़मी इस वक्त फ्रांस में हैं। यहां वो 46वें फेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स में हिस्सा ले रही हैं। ये फेस्टिवल हर साल नैनटेस में होता है और एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की फिल्मों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित करता है। इस फेस्टिवल का मकसद है इनकी कहानियों और सिनेमा में दिए गए योगदान को सेलिब्रेट करना।

इस साल शबाना आज़मी के हिंदी सिनेमा में 50 साल के शानदार सफर को एक खास रेट्रोस्पेक्टिव शो के जरिए सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस शो में उनकी आइकॉनिक फिल्मों जैसे अंकुर और मंडी की स्क्रीनिंग हो रही है, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। यह सम्मान उनकी एक बहुमुखी और सामाजिक रूप से जागरूक कलाकार के रूप में बनाई गई पहचान को सलाम करता है।

शबाना आज़मी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि Nantes की सड़कों पर घूम रही हूं। मौसम कमाल का है। अंकुर और मंडी की स्क्रीनिंग में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ थी। श्याम बेनेगल काश तुम यहां होते। श्याम बेनेगल का ज़िक्र उनके और शबाना के बीच की उस शानदार क्रिएटिव पार्टनरशिप को दिखाता है, जिसने उनकी कई यादगार फिल्मों को जन्म दिया।

इस रेट्रोस्पेक्टिव में शबाना आज़मी की सबसे चर्चित फ़िल्में जैसे अंकुर, मंडी, मासूम, और अर्थ शामिल हैं। यह उनकी बेहतरीन अदाकारी और बहुमुखी प्रतिभा को सम्मान देने का एक खास मौका है। शबाना की फ़िल्में फ्रांस में हमेशा से दर्शकों की फेवरेट रही हैं। उन्हें सेंटर पॉम्पिडो और सिनेमैथेक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर पहले भी सराहा गया है। नैनटेस फ़ेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स में उनकी फ़िल्म गॉडमदर ओपनिंग नाइट फ़ीचर के तौर पर भी दिखाई जा चुकी है।

हाल ही में शबाना आज़मी शेखर कपूर की फ़िल्म व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट में नज़र आईं, जिसमें एम्मा थॉम्पसन और लिली जेम्स जैसे बड़े नाम थे। इस फ़िल्म के जरिए उन्होंने फिर साबित किया कि वो हर बार अपने अभिनय से दर्शकों को कैसे प्रभावित करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग की सीरीज़ हेलो में भी काम किया, जो उनके टैलेंट और अलग-अलग माध्यमों में उनकी पकड़ को दिखाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com