-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Started His Career With Pyaar Ka Punchnama
कार्तिक आर्यन ने ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी करियर की शुरुआत, आज है बॉलीवुड में बड़ी डिमांड
- Written By: सोनाली झा
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर साल 1990 में ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक आर्यन आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक तिवारी है। कार्तिक के पिता मनीष तिवारी और मां माला तिवारी पेशे से डॉक्टर हैं।

कार्तिक आर्यन (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर साल 1990 में ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक आर्यन आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक तिवारी है। कार्तिक के पिता मनीष तिवारी और मां माला तिवारी दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। कार्तिक की शुरुआती शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल और किड्डी स्कूल से हुई है। वहीं, उन्होंने मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।
कार्तिक बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने काफी मेहनत भी की। एक्टर बनने का सपना लेकर कार्तिक मुंबई आ गए और उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। कार्तिक रोज ऑडिशन देने जाया करते थे।लेकिन, उनके हाथ सफलता नहीं लगी। इसलिए उन्होंने तय किया कि वह पहले किसी अच्छे एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग का कोर्स करेंगे।
कार्तिक आर्यन ने क्रिएटिंग कैरेक्टर एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और साथ ही कई विज्ञापनों और फिल्मों के ऑडिशन भी करते थे। एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें स्टूडियो के बाहर से ही रिजेक्ट कर दिया जाता था। यहां तक कि मुंबई में गुजारा करने के लिए वह 12 रूममेट्स के साथ तक रहे। तीन फिल्में करने के बाद भी वे इन्हीं लोगों के साथ रहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए कार्तिक आर्यन, सीएम रिलीफ फंड के लिए दान किए 1 करोड़
National Awards 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला रिएक्शन वायरल
यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
ये भी पढ़ें- ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
कार्तिक ने साल 2011 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म उन्हें फेसबुक के जरिए मिली थी। दरअसल, निर्देशक लव रंजन ने फेसबुक पर कार्तिक की एक तस्वीर देखी थी। जिसके बाद उन्होंने कार्तिक को अपनी फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा था। कार्तिक की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब रही। इस फिल्म में कार्तिक का 5.29 मिनट के मोनोलॉग काफी पॉपुलर हुआ था।
साल 2019 की शुरुआत में कार्तिक और सारा अली खान की फिल्म ‘लव आज कल-2’ रिलीज़ हुई थी।लेकिन इसे दर्शकों का ज़्यादा प्यार नहीं मिला। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करे तो, वह आने वाले दिनों में ‘भूल भूलैया-2’, ‘दोस्ताना-2’ जैसी फिल्में में नज़र आने वाले हैं। कार्तिक अपनी फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कार्तिक का नाम उनकी को-स्टार के साथ लिया जाता रहा है। कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ चूका है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रैकअप की खबरें भी सामने आई।
कार्तिक आर्यन की हाल ही में भूल भुलैया 3, 1 नवंबर की सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। बॉलीवुड में अब कार्तिक आर्यन की बड़ी डिमांड हैं। हर कोई एक्टर को अपनी फिल्म में लेना चाहता हैं। कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग काफी अच्छी हैं।
Kartik aaryan started his career with pyaar ka punchnama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMजनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
Aug 05, 2026 | 07:40 PMमाणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Aug 05, 2026 | 07:32 PMसावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














