मालामाल वीकली 2 में एल्विश यादव की एंट्री, रितेश देशमुख और परेश रावल संग लगाएंगे कॉमेडी का तड़का!

Elvish Yadav In Malamaal Weekly 2: बिग बॉस विनर एल्विश यादव अब बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'मालामाल वीकली 2' में दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Elvish Yadav In Malamaal Weekly 2
एल्विश यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Elvish Yadav Bollywood Debut: फेमस यूट्यूबर और रियलिटी टीवी स्टार एल्विश यादव के फैंस के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब एल्विश बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड की फेमस और पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मालामाल वीकली' के सीक्वल 'मालामाल वीकली 2' में उनकी एंट्री हो चुकी है। इस फिल्म में वह परेश रावल, रितेश देशमुख और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कॉमेडी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। खबरों के अनुसार यह प्रोजेक्ट उनकी एक्टिंग करियर के लिए एक नया और बेहद अहम मोड़ साबित होने वाला है।

दिग्गज अभिनेताओं संग बड़े पर्दे पर दिखेंगे एल्विश यादव

खबरों के अनुसार, 'मालामाल वीकली 2' की स्टार कास्ट काफी बड़ी होने वाली है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव के अलावा परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर जैसी अनुभवी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

एल्विश यादव की इस फिल्म में मौजूदगी उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। सोशल मीडिया से अपने सफर की शुरुआत करने वाले एल्विश अब सीधे हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों के साथ काम करते दिखेंगे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

सोशल मीडिया स्टार से लेकर बॉलीवुड तक का भावुक सफर

इस बड़ी उपलब्धि के बाद एल्विश यादव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी खुशी और आभार जाहिर किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि बिना किसी गॉडफादर या बॉलीवुड बैकग्राउंड के बाहर से आकर यहां तक पहुंचना उनके लिए एक सपने जैसा है। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने फैंस के अटूट प्यार और सपोर्ट को दिया।

एल्विश ने 2016 में रोस्ट वीडियो, कॉमेडी कंटेंट और हरियाणवी व्लॉग से अपना डिजिटल सफर शुरू किया था। आज उनके तीन यूट्यूब चैनलों पर 2.5 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। साल 2023 में 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' जीतकर इतिहास रचने वाले वह पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बने थे।

Elvish Yadav In Malamaal Weekly 2
फ्लॉप फिल्मों से टूट गए थे मोहनीश बहल, फिर सलमान खान बने मसीहा, मैंने प्यार किया ने रातोंरात बदल दी पहचान

एक्शन फ्रेंचाइजी और बैक-टू-बैक नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की भरमार

'मालामाल वीकली 2' ही नहीं, बल्कि एल्विश यादव के पास इस समय बॉलीवुड के कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। प्रसिद्ध ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनने वाली एक बड़ी एक्शन फिल्म के लिए भी एल्विश को साइन किया गया है।

इस एक्शन फ्रेंचाइजी में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका निभाएंगे। बिजनेसमैन विक्की जैन ने अपने नए प्रोडक्शन बैनर 'वीजे फ्रेम्स' के तहत इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा एल्विश हाल ही में 'रोडीज XX','लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' और वेब सीरीज 'औकात के बाहर' में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com