‘कॉफी विद करण 7’ में मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर करेंगे शिरकत, शो में खुलकर होगी रोमांस पर चर्चा
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों अक्सर अपनी प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, फैंस का दिल धड़का देते है। ऐसे में अब इन दोनों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मलाइका और अर्जुन करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ सीजन 7 (Koffee with Karan’ season 7) में शिरकत कर सकते है। अगर ऐसा होता है कि मलाइका और अर्जुन पहली बार किसी शो में साथ अपने रोमांस को लेकर चर्चा करते दिखाई देंगे।
IndiaToday.in के मुताबिक, ‘कॉफ़ी विद करण’ सीजन 7 के लिए शो मेकर्स गेस्ट की लिस्ट बना रहे है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर मलाइका और अर्जुन का नाम बताया जा रहा है। शो में शिरकत करने वाले गेस्ट में अब तक केवल 5-6 जोड़े की पुष्टि की गई है। कई सितारों के साथ उनकी उपलब्ध डेट पर भी बात की जा रही है। अर्जुन और मलाइका भी इसमें शामिल है। दोनों ने अभी तक शो में शामिल होने के लिए हामी नहीं भरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Karan Johar ने दी खुशखबरी, ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी पर टिकी निगाहें
बता दें, फिल्म निर्माता करण जौहर कॉफी विद करण 7 के साथ लौट रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि करण के शो में कौन शामिल होगा, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो पहले एपिसोड की शूटिंग आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ की जा रही है, जो जल्द ही करण की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में लीड रोल में नजर आएंगे।
