

अरहान खान के 24वें जन्मदिन पर मलाइका-अरबाज ने लुटाया प्यार
मलाइका ने शेयर कीं बेटे के बचपन की अनदेखी तस्वीरें
पापा की पोस्ट पर अरहान बोले- अगले जन्म में आप बेटा बनना
Malaika Arora Arhaan Khan Son Birthday Wish: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान के बेटे अरहान खान सोमवार को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों माता-पिता ने अपने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर की है।
जहां एक ओर मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे के बचपन की फोटोज शेयर की हैं, तो वहीं अरबाज खान ने अपने बेटे के लिए काफी इमोशनल बर्थडे नोट शेयर किया है। सबसे खास बात ये रही कि इन पोस्ट पर अरहान ने भी काफी मजेदार कमेंट भी किए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के बर्थडे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अरहान के बचपन की कुछ थ्रोबैक फोटोज पोस्ट कीं। इन फोटोज के जरिए उन्होंने बेटे के साथ जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं और उसके लिए अपना प्यार जाहिर किया। मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा कि कोई भी पहाड़ इतना ऊँचा नहीं है कि उस पर चढ़ा जा सके... मेरे बेटे, जन्मदिन मुबारक हो। तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
वहीं दूसरी ओर अरहान के पापा अरबाज खान ने भी इंस्टाग्राम पर बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। अरबाज खान ने अरहान के गाल पर किस करते हुए फोटोज शेयर की हैं। अरबाज ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 24वां जन्मदिन मुबारक हो, अरहान। 24 साल से तुमसे प्यार करते हुए, 24 साल से तुम पर गर्व करते हुए, और ज़िंदगी भर तुम्हारे साथ खड़े रहने का मौका।
मैं तुम्हें हर दिन नहीं बता सकता, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम जानो कि मुझे तुम पर कितना गर्व है। तुम्हारा पिता होना ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत भूमिकाओं में से एक है। आज, जब मैं तुम्हें एक मैच्योर, कॉन्फिडेंट और शानदार नौजवान बनते हुए देख रहा हूं, तो मेरा दिल गर्व और शुक्रगुजार है।
बड़े सपने देखते रहो, विनम्र रहो और हमेशा खुद पर विश्वास रखो। मैं चाहता हूं कि तुम्हें अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत मिले, चुनौतियों से निपटने की ताकत मिले और सही फैसले लेने की समझ मिले। हमेशा याद रखना कि तुम कितने भी बड़े हो जाओ, तुम हमेशा मेरे छोटे लड़के ही रहोगे। तुम्हारे पिता होने पर गर्व है। हमेशा प्यार करता हूं!
मलाइका की अरहान के बर्थडे स्पेशल पोस्ट पर अरहान ने कमेंट करके लिखा कि मम्मा आपके लिए दुनिया जला दूंगा। तो वहीं अपने पापा की पोस्ट पर अरहान ने कमेंट करके लिखा कि अगले जनम में आप बेटा और मैं पापा, ताकि मैं आपको वो प्यार दे सकूँ जो आपने मुझे दिया है।