कभी साइकोलॉजी की प्रोफेसर बनना चाहती थीं मलाइका अरोड़ा, किस्मत ने बदली राह, 'छैयां छैयां' से बन गई सुपरस्टार

Malaika Arora Career: मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। मलाइका कभी साइकोलॉजी की प्रोफेसर बनना चाहती थीं। MTV की पहली VJ रहीं अभिनेत्री की निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है।
Malaika Arora Birthday Special Story
मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन मनाती हैं।

  • मलाइका अरोड़ा का सपना बॉलीवुड में आने से पहले साइकोलॉजी की प्रोफेसर बनने का था।

  • मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी और 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

Malaika Arora Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपनी फिटनेस, फैशन सेंस और डांस के लिए मशहूर मलाइका ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैयां छैयां' ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया था। हालांकि, कम लोग जानते हैं कि मलाइका का सपना बॉलीवुड में करियर बनाने का नहीं, बल्कि पढ़ाई करके टीचर बनने का था।

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन और परिवार के संघर्षों का जिक्र किया था। मलाइका को बचपन से ही डांस का शौक था और उन्होंने महज चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। हालांकि, वह पढ़ाई के क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहती थीं। उनका सपना साइकोलॉजी की पढ़ाई करके प्रोफेसर बनने का था। लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बन गईं।

Malaika Arora Story
मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

MTV की पहली VJ से मिली पहचान

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले मलाइका अरोड़ा ने एमटीवी इंडिया की पहली वीजे के रूप में काम किया था। अपने आत्मविश्वास और खास अंदाज की वजह से वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों के गानों में डांस करके अपनी अलग पहचान बनाई। 'छैयां छैयां' के अलावा मलाइका 'मुन्नी बदनाम हुई', 'होंठ रसीले', 'काल धमाल' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे गानों में नजर आईं। उन्होंने 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जैसे रियलिटी शोज में बतौर जज भी काम किया।

Malaika Arora Birthday Special Story
Salman Khan Video: सलमान खान ने पैपराजी को फिर याद दिलाई पुरानी बात, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो
Malaika Arora Birthday Special
मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

अरबाज खान से तलाक, अर्जुन कपूर से टूटा रिश्ता

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि, दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं।

Malaika Arora Birthday Special Story
करीना कपूर और शाहिद कपूर की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, जब वी मेट की यादों में खोए फैंस
Malaika Arora Birthday
मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

53 की उम्र में फिर प्यार की चर्चा

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों को साथ देखे जाने की बातें सामने आई हैं। हालांकि, उनके रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मलाइका अपने फैशन, फिटनेस और निजी जिंदगी को लेकर आज भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com