Khesari Lal Yadav की आवाज में रिलीज हुआ छठ गीत, अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के से भक्तिमय हुआ माहौल

Chhath Song: छठ महापर्व के मौके पर खेसारी लाल यादव और सौम्या श्रीवास्तव का नया गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म ‘सइयां अरब गईले ना-2’ का यह गाना आस्था को समर्पित है।
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Chhath Song
खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खेसारी लाल यादव का नया छठ स्पेशल गाना रिलीज

  • सौम्या श्रीवास्तव संग गाया 'अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के'

  • फिल्म 'सइयां अरब गईले ना-2' का है भक्तिमय गीत

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Chhath Song: लोक आस्था का महापर्व छठ जल्द ही आने वाला है। इस महापर्व से पहले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने छठपूजा से पहले छठ स्पेशल भक्ति गीत रिलीज कर दिया है।

खेसारी लाल यादव और सिंगर सौम्या श्रीवास्तव की मधुर आवाज में गाया गया ये गाना अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के ऑडियंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। ये गाना खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म सइयां अरब गईले ना-2 का है।

छठी मैया की भक्ति में रंगा नया गीत

खेसारी लाल यादव की दमदार और दिल छू लेनेवाली गायकी के साथ सौम्या श्रीवास्तव की मधुर आवाज इस गीत को खास बनाती है। इसमें छठी मैया की आराधना, सूर्य उपासना और अर्घ्य देने की परंपरा को दर्शाया गया है। छठ के मौके पर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए यह गीत भक्ति और उत्सव का सुंदर संगम लेकर आया है।

डायरेक्टर अभय सिन्हा ने बताई गाने की खासियत

फिल्म के डायरेक्टर अभय सिन्हा का कहना है कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। गीत अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के के माध्यम से छठ की महिमा और श्रद्धा को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के जरिए लोक संस्कृति और पर्व-त्योहारों की परंपरा को आगे बढ़ाना उनकी कोशिश है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक और छठ व्रती इस गीत को खूब पसंद करेंगे।

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Chhath Song
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने धूमधाम से मनायी दिवाली, पति विक्रांत के साथ शेयर की लक्ष्मीपूजन की फोटोज

खेसारी लाल यादव ने कही ये बात

भोजपुरी सिनेमा के स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति से जुड़ा बेहद खास पर्व है। इस गीत के माध्यम से छठी मैया की महिमा और सूर्य उपासना की परंपरा को सुरों में पिरोने की कोशिश की गई है। उन्होंने सौम्या श्रीवास्तव के साथ गाना गाने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि श्रोता इसे अपना प्यार देंगे। खेसारी ने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना भी की।

भोजपुरी संगीत में छठ गीतों की खास पहचान

भोजपुरी संगीत में छठ गीतों की हमेशा से खास जगह रही है। खेसारी लाल यादव जैसे लोकप्रिय कलाकारों की आवाज में आने वाले ऐसे गीत नई पीढ़ी को भी लोक आस्था और परंपराओं से जोड़ते हैं। अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छठ के भक्तिमय माहौल को और खास बना रहा है।