-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Makar Sankranti 2026 Bollywood Celebs Shreyas Talpade Daisy Shah Rani Mukerji
पिता की यादें से लेकर गुजरात की पतंगों तक, मकर संक्रांति पर रानी मुखर्जी समेत इन सितारों ने मनाया जश्न
- Written By: स्नेहा मौर्या
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में त्योहार मनाया। श्रेयस तलपड़े, डेजी शाह और रानी मुखर्जी ने इससे जुड़ी खास यादें और सोच साझा की।

रानी मुखर्जी, डेजी शाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Makar Sankranti Celebration: मकर संक्रांति का त्योहार हर साल नई शुरुआत, फसल की खुशी और रिश्तों की मिठास का एहसास कराता है। इस दिन पतंगों से भरा आसमान, घरों में बने तिल-गुड़ के पकवान और परिवार के साथ बिताया वक्त त्योहार को खास बना देता है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी मकर संक्रांति भावनाओं, यादों और सोच से जुड़ा त्योहार है। इस बार श्रेयस तलपड़े, डेज़ी शाह और रानी मुखर्जी ने इस दिन से जुड़े अपने अनुभव दिल से साझा किए।
श्रेयस तलपड़े ने पिता से जुड़ी यादें की शेयर
श्रेयस तलपड़े के लिए मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा दिन है। पतंग देखते ही उन्हें अपने पिता की सबसे ज्यादा याद आती है, जिन्हें यह त्योहार बेहद प्रिय था। श्रेयस बताते हैं कि उनके पिता मकर संक्रांति पर किसी बच्चे की तरह उत्साहित हो जाते थे। पतंग उड़ाने से लेकर पेंच लड़ाने और मंजे की बारीकियां सब कुछ उन्होंने अपने पिता से ही सीखा। परिवार के साथ हर साल वडोदरा जाना, सुबह से रात तक छत पर पतंग उड़ाना और कैंडल बैलून देखना उनकी सबसे खूबसूरत यादों में शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
शादी के बाद की पहली बार मकर संक्रांति
श्रेयस ने शादी के बाद की अपनी पहली मकर संक्रांति को भी याद किया। उस समय वे आंध्र प्रदेश के तेनाली में फिल्म ‘इकबाल’ की तैयारी कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी दीप्ति मुंबई में थीं। न पतंगें थीं और न ही त्योहार जैसा माहौल। तभी उन्हें एहसास हुआ कि मकर संक्रांति की असली खुशी अपनों के साथ होने में ही है।
डेजी शाह ने बचपन की यादें की ताजा
डेजी शाह के लिए मकर संक्रांति बचपन की मीठी यादों से जुड़ी है। छत पर रिश्तेदारों की भीड़ और पापा के साथ पतंग उड़ाने की मस्ती आज भी उनके दिल के करीब है। हालांकि अब उनकी सोच बदल चुकी है। पतंग उड़ाने से पक्षियों और जानवरों को होने वाले नुकसान को लेकर वह जागरूक हैं और इसके खिलाफ खुलकर अपनी बात रखती हैं। फिर भी त्योहार की गर्माहट और साथ रहने की भावना उनके लिए आज भी खास है।
ये भी पढ़ें- ‘लाफ्टर शेफ्स’ छोड़ विवियन डीसेना नए किरदार में दिखाने को तैयार, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
रानी मुखर्जी ने गुजरात में खास अंदाज में मनाया जश्न
रानी मुखर्जी ने मकर संक्रांति गुजरात में मनाई। ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन के दौरान वह अहमदाबाद पहुंचीं और वहां पतंग उड़ाते हुए नजर आईं। रानी का कहना है कि मकर संक्रांति जैसे शुभ दिन पर गुजरात में होना और दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। उनके मुताबिक यह त्योहार परिवार, अच्छा खाना और पल को पूरी तरह जीने का मौका देता है और यही इसकी असली खूबसूरती है।
Makar sankranti 2026 bollywood celebs shreyas talpade daisy shah rani mukerji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 08:40 PMबदनामी के डर से की केतन की हत्या, आरोपी सिया और प्रेमी चेतन ने कबूला जुर्म; जानें क्या था कारण?
Jun 24, 2026 | 08:39 PMMandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Jun 24, 2026 | 08:38 PMरिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
Jun 24, 2026 | 08:31 PM‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
Jun 24, 2026 | 08:22 PMअरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













