Chhath Puja Song: छठ पूजा के लिए मैथिली ठाकुर ने दिया खास तोहफा, रिलीज होते ही छा गया 'बाजन बाजे शहनैया'

Maithili Thakur Chhathi Maiya Song: मैथिली ठाकुर का नया छठ गीत 'बाजन बाजे शहनैया' रिलीज हो गया है। छठी मइया की भक्ति और व्रती की भावनाओं से सजे इस गाने को यूट्यूब पर दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
Maithili Thakur Chhath Geet 2026
मैथिली ठाकुर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लोक गायिका मैथिली ठाकुर छठ महापर्व पर नया गीत 'बाजन बाजे शहनैया' लेकर आई हैं।

  • गाने में छठ व्रती की भावनाओं और परिवार की खुशहाली के लिए छठी मइया से की गई प्रार्थना दिखाई गई है।

  • मैथिली ठाकुर का यह गीत उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

Maithili Thakur Chhath Geet 2026: छठ महापर्व की रौनक हर तरफ देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर लोकगीतों की मिठास त्योहार के उत्साह को और बढ़ा देती है। ऐसे में मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी अपने फैंस के लिए एक नया छठ गीत लेकर आई हैं। उनके नए गाने का नाम 'बाजन बाजे शहनैया' है।

मैथिली की सुरीली आवाज और छठी मइया के प्रति श्रद्धा से सजा यह गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। मैथिली के इस नए छठ गीत में भक्ति और लोक संस्कृति का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। गाने के म्यूजिक वीडियो में मैथिली बेहद सादगी भरे देसी अंदाज में नजर आ रही हैं।

बाजन बाजे शहनैया में दिखी छठी मइया की भक्ति

मैथिली ठाकुर की आवाज में गीत के बोल छठ पूजा के पारंपरिक माहौल और घर-आंगन की याद दिलाते हैं। इस गाने में एक व्रती के मन के भावों को दिखाया गया है। वह छठ के कठिन उपवास के दौरान अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए छठी मइया से प्रार्थना करती है। गाने में भारी-भरकम संगीत या शोर-शराबे के बजाय सादगी पर जोर दिया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।

Maithili Thakur Chhath Geet 2026
दिलजीत दोसांझ ने निभाया इंदौर आने का वादा, बोले- क्या लगा था नहीं आएंगे, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

यूट्यूब पर मिल रहा दर्शकों का प्यार

'बाजन बाजे शहनैया' को मैथिली ठाकुर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। करीब 4 मिनट 41 सेकंड के इस वीडियो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक गाने को करीब 80 हजार व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी फैंस मैथिली की आवाज और उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों को यह गीत छठ पूजा के पारंपरिक माहौल से जोड़ रहा है।

मैथिली ठाकुर के ये छठ गीत भी हैं खास

मैथिली ठाकुर की आवाज में छठ पूजा के कई लोकप्रिय गीत पहले से ही लोगों की पसंद बने हुए हैं। हर साल छठ के मौके पर उनके पारंपरिक गीत खूब सुने जाते हैं। इनमें 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव', 'कांच ही बांस के बहंगिया' और 'छठी मइया आई ना दुअरिया' शामिल हैं। अगर आप भी छठ महापर्व के लिए भक्ति गीतों की प्लेलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो मैथिली ठाकुर का नया गीत 'बाजन बाजे शहनैया' उसमें जरूर शामिल कर सकते हैं।