Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ओपनिंग ने चौंकाया, फिल्म की कैसी रही शुरुआत?

Bharat Bhhagya Viddhaata On 26/11 Mumbai Attacks: कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, पहले दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत के साथ खाता खोला है।
Bharat Bhagya Vidhata movie
कंगना रनौत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Collection: बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषा की कई फिल्में एक साथ पर्दे पर उतरी हैं। जिसमें इस हफ्ते की सबसे ज्यादा चर्चा में रही अभिनेत्री कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' शामिल है।

इसी के साथ ही युवाओं के बीच पॉपुलर शरवरी वाघ और वेदांग रैना की फ्रेश जोड़ी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी दर्शकों के सामने है, तो दूसरी तरफ एक्टिंग के मंझे हुए खिलाड़ी मनोज बाजपेई भी अपनी दमदार फिल्म 'गवर्नर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस त्रिकोणीय मुकाबले के बीच सब लोगों की नजरें ज्यादातर कंगना रनौत की फिल्म पर टिकी हुई हैं।

पहले दिन का चौंकाने वाला आंकड़ा

रियल स्टोरी पर आधारित होने और दमदार अभिनय के बावजूद फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को दर्शकों की तरफ से उम्मीद के अनुसार शुरुआत नहीं मिल सकी है। 'सैकनिल्क' की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 'भारत भाग्य विधाता' को देश भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 2,096 शोज मिले हैं। लेकिन जब बात फिल्म की कमाई की आती है, तो फिल्म ने अपने रिलीजिंग डे यानी पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है।

हालांकि शुरुआत के दिन का यह आंकड़ा काफी कम और निराशाजनक माना जा रहा है, लेकिन फिल्म विशेषज्ञों का अनुमान है कि सकारात्मक समीक्षाओं और बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी के दम पर शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में एक बड़ा और सकारात्मक उछाल देखने को मिल सकता है।

फ्लॉप फिल्मों के चक्रव्यूह में फंसीं कंगना

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के फिल्मी करियर के लिहाज से इस फिल्म का सिनेमा घरों में सफल होना बेहद जरूरी माना जा रहा है। काफी समय से बड़े पर्दे पर कंगना रनौत जादू पूरी तरह फीका रहा है और कंगना लगातार असफलताओं का सामना कर रही हैं। इससे पहले आई कंगना की महत्वाकांक्षी फिल्म 'इमरजेंसी' में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बेहद बेहतरीन रोल निभाया था।

इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान भी खुद कंगना ने ही संभाली थी, लेकिन लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। वहीं साल 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'तेजस' तो सिनेमा घरों में पूरी तरह से क्रैश हो गई थी। इसके बाद आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' ने हालांकि थोड़ा बेहतर कारोबार किया था, लेकिन बहुत भारी-भरकम बजट के कारण फिल्म भी घाटे का सौदा ही साबित हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com