माहिरा खान-फवाद खान की पर्दे पर होगी वापसी, Netflix ने किया पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ऐलान

Mahira Khan Netflix New Series: माहिरा खान और फवाद खान की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी।
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Release Date
पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • माहिरा खान और फवाद खान की नई पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

  • यह सीरीज 4 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

  • सीरीज में हानिया आमिर, सनम सईद, माया अली, इकरा अजीज और अहद रजा मीर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Release Date: पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान और फवाद खान एक बार फिर अपनी नई सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी नई पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

इस सीरीज में सिर्फ माहिरा खान और फवाद खान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के कई मशहूर कलाकार भी नजर आएंगे। मंगलवार को सीरीज का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसके साथ इसकी कहानी और स्टार कास्ट की पहली झलक भी सामने आई। खास बात यह है कि इसकी कहानी तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज

'जो बचे हैं संग समेट लो' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। यह सीरीज 4 दिसंबर को स्ट्रीम होने वाली है। इसके ऐलान के साथ ही मेकर्स ने पहला पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें सीरीज के कलाकारों की झलक देखने को मिली है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीरीज भारत में भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी या नहीं। ऐसे में भारतीय दर्शकों को इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Release Date
धर्मेंद्र के निधन के एक साल बाद भी नहीं बदली ईशा देओल की जिंदगी, आज भी महसूस करती हैं पिता की मौजूदगी

तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों पर आधारित है कहानी

सीरीज की कहानी प्यार, रिश्तों, नुकसान, माफी और खुद को तलाशने जैसे विषयों पर आधारित है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'तीन पीढ़ियां, छह प्रेम कहानियां और एक सवाल... क्या हमारे दिलों में बसा प्यार काफी है?' यही सवाल इस सीरीज की कहानी का आधार है। इसमें अलग-अलग पीढ़ियों के रिश्तों और प्रेम के बदलते मायनों को दिखाया जाएगा। कहानी दर्शकों को प्यार और जिंदगी से जुड़े कई भावनात्मक पहलुओं से रूबरू कराएगी।

माहिरा-फवाद के साथ नजर आएंगे कई बड़े सितारे

इस पाकिस्तानी सीरीज की स्टार कास्ट भी काफी शानदार है। इसमें माहिरा खान और फवाद खान के अलावा सनम सईद, माया अली, हानिया आमिर, इकरा अजीज, हमजा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ, अहद रजा मीर, खुशहाल खान और अहमद अली अकबर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फरहत इश्तियाक के नॉवेल पर बनी है सीरीज

'जो बचे हैं संग समेट लो' मशहूर पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के साल 2013 में प्रकाशित इसी नाम के उर्दू उपन्यास पर आधारित है। किताब की कहानी को अब पर्दे पर उतारा जा रहा है। माहिरा और फवाद की मौजूदगी के साथ इतने बड़े कलाकारों की टीम ने सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि यह प्रेम कहानियों से सजी सीरीज रिलीज के बाद दर्शकों को कितना पसंद आती है।