महेश मांजरेकर ने वास्तव से बनाई पहचान, विलेन बनकर छाए, राजनीति में भी आजमाया हाथ, जानें कैसा रहा पूरा सफर

Mahesh Manjrekar Career: महेश मांजरेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के बहुमुखी कलाकार हैं। उन्होंने निर्देशक और अभिनेता के तौर पर पहचान बनाई। वास्तव, कांटे और स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी फिल्मों में काम किया।
Mahesh Manjrekar Birthday Special Story
महेश मांजरेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mahesh Manjrekar Birthday Special Story: हिंदी और मराठी सिनेमा में महेश मांजरेकर उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने निर्देशन, अभिनय, लेखन और गायन जैसे कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को मुंबई में हुआ था। महेश मांजरेकर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं।

महेश मांजरेकर ने अपने लंबे करियर में पर्दे के पीछे और सामने दोनों जगह अपनी अलग पहचान बनाई। महेश मांजरेकर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी मनोरंजन जगत से की। वह दूरदर्शन की मराठी सीरीज क्षितिज में नजर आए। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और संजय दत्त स्टारर फिल्म वास्तव के जरिए बतौर निर्देशक अपनी पहचान मजबूत की। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली।

अभिनय में भी दिखाया दम

निर्देशन के साथ महेश मांजरेकर ने अभिनय की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। अस्तित्व और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्मों से उनके निर्देशन की प्रतिभा सामने आई। वहीं, साल 2002 में आई फिल्म कांटे में अभिनय के बाद उन्हें अभिनेता के तौर पर भी खास पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में नकारात्मक और दमदार किरदार निभाए। उन्होंने तेलुगु फिल्म ओक्काडुनाडु में भी निगेटिव भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का भी हिस्सा रहे।

राजनीति में भी आजमाया हाथ

हिंदी सिनेमा में महेश मांजरेकर ने सलमान खान की वॉन्टेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अभिनय और निर्देशन के अलावा राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें शिवसेना के गजानन कीर्तिकर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Mahesh Manjrekar Birthday Special Story
स्वतंत्रता दिवस पर उरी पहुंचे सैफ अली खान, जवानों के साथ जमकर थिरके, सुनीं बहादुरी की कहानियां

राष्ट्रीय पुरस्कार से भी हुए सम्मानित

महेश मांजरेकर के करियर में पुरस्कारों की भी खास जगह रही है। उनकी फिल्म अस्तित्व को मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता से शादी की थी। दोनों का 1995 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मेधा से शादी की। उनकी बेटी सई मांजरेकर भी अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com