Farah Khan: होली छपरी लोगों का त्यौहार! फराह खान के बयान पर भड़के लोग- माफी मांगने की हुई डिमांड

Farah Khan On Holi: फराह खान होली को छापरी लोगों का फेवरेट त्यौहार बताकर मुसीबत में घिरती दिख रही हैं। यूजर्स उनसे नाराज हैं, उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है। जेल भेजने की मांग हो रही है।
Farah Khan Comments on Holi
होली को छपरी लोगों का त्यौहार बता कर फंसी फराह खान
Published on: 
Updated on: 

Farah Khan Comments on Holi: बॉलीवुड की कोरियोग्राफी और फिल्ममेकर फराह खान मुसीबत में पड़ सकती हैं। उन्होंने हिंदू के त्योहार होली को लेकर अटपटा बयान दे दिया है। फराह खान के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है। लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में लोग उनके बयान से नाराज नजर आ रहे हैं। फराह खान को अपने बयान के लिए माफी मांगने की अपील की गई है। तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें जेल में भेजने की मांग की है।

फराह खान इस समय सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बतौर जज नजर आ रही हैं। होली के स्पेशल एपिसोड के दौरान फराह खान ने होली को छापरी लोगों का फेवरेट त्यौहार बता दिया। फराह खान की वीडियो क्लिप वायरल हो चुकी है और लोग उनके इस बयान से नाराज नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फराह खान को अपने इस बयान के लिए माफी मांगना चाहिए। क्योंकि उन्होंने हिंदुओं के त्योहार के बारे में गलत बयान दिया है।

फराह खान की इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोगों ने फराह खान का सपोर्ट किया है और कहा है कि फराह खान ने जो कहा है वह गलत नहीं है। होली के दौरान लोग नशे में हुड़दंग भी मचाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि उन्होंने हिंदू धर्म के त्यौहार का अपमान किया है। सोशल मीडिया पर फराह खान की वायरल हो रही क्लिप पर कमेंट के माध्यम से लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा है कि अब हम कुछ ईद पर बोल देंगे तो विवाद हो जाएगा। एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि आजकल हिंदू धर्म का अपमान सेलिब्रिटीज के लिए नॉर्मल बात हो गई है, यह मामला अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com