Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahakal Chalo: अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप

अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। अक्षय कुमार के गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Feb 18, 2025 | 08:10 PM

अक्षय कुमार के 'महाकाल चलो' गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप

Follow Us
Close
Follow Us:

Akshay Kumar: अक्षय कुमार का गाना ‘महाकाल चलो’ रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। अक्षय कुमार का यह गीत भक्ति में डूबा हुआ है। अक्षय कुमार भी गाने में भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। गाने को मशहूर सिंगर पलाश सेन ने अपनी आवाज दी है इस गाने में खुद अक्षय कुमार की भी आवाज इस्तेमाल की गई है। लेकिन यह गाना अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगा है। पुरोहित संघ ने गीत के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि गाने में धर्म को गलत तरीके से पेश किया गया है।

नवभारत टाइम्स में अपनी खबर में दावा किया है कि पुरोहित संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा है, देखा जाए तो गाना तो अच्छा है, लेकिन गाने में जो सीन है वह ठीक नहीं है। गाने में फिल्म एक्टर शिवलिंग को गले लगा रहे हैं और उन पर पंचामृत अभिषेक किया जा रहा है, जो अनुचित है। साथ ही भस्म भी चढ़ाई जा रही है, इससे साफ है कि सिर्फ उज्जैन महाकाल को ही भस्म चढ़ाई जाती है और कहीं नहीं। फिल्म के सेट पर कुछ भी बनाना और सनातन धर्म का अपमान करना ठीक नहीं है। पुरोहित संघ के अध्यक्ष के इस बयान के बाद यह गाना विवादों में घिर सकता है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ज्योतिका को ‘डब्बा कार्टेल’ से हटवाना चाहती थी शबाना आजमी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

अक्षय कुमार कुछ समय से फ्लॉप फिल्मों के वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर लगातार एक के बाद एक कई फिर फ्लॉप फिल्में देने का आरोप है। स्काई फोर्स भी उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला नहीं तोड़ पाई है। अब इसी बीच उनका नया गाना महाकाल चलो विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की मुश्किल इस समय कम होने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि इस गाने में अक्षय कुमार की आवाज भी इस्तेमाल की गई है। वह मशहूर सिंगर पलाश सेन के साथ गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Mahakal chalo akshay kumar song controversy of insulting sanatan dharam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 08:10 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.