'साइको किलर' बनीं माधुरी दीक्षित: 'मिसेज देशपांडे' से पहला खौफनाक लुक रिलीज, डबल रोल या दो पहलू?

Madhuri Dixit की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इसमें माधुरी के दो अलग चेहरे दिख रहे हैं- एक संवरती हुई महिला और दूसरी कैदी। वह 'साइको किलर' का रोल निभाएंगी!
'साइको किलर' बनीं माधुरी दीक्षित: 'मिसेज देशपांडे' से पहला खौफनाक लुक रिलीज, डबल रोल या दो पहलू?
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का खौफनाक अवतार: 'मिसेज देशपांडे' के टीजर में दिखा कैदी लुक, फैंस हुए हैरान
Published on
Updated on

Madhuri Dixit Mrs Deshpande: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब अपने फैंस को 'साइको किलर' बनकर डराने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' की पहली झलक सामने आई है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। वीडियो टीजर में माधुरी के दो बिल्कुल अलग चेहरे देखने को मिल रहे हैं, जो सस्पेंस और डर पैदा करते हैं।

20 सेकंड के इस टीजर में सस्पेंस म्यूजिक के साथ माधुरी पहले शीशे के सामने बैठकर संवरती हुई दिखती हैं, लेकिन तभी उनके चेहरे के एक्सप्रेशन अचानक बदल जाते हैं और वे सीधे कैदी के रूप में सामने आती हैं। यह टीजर जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है और यह इसी प्लेटफॉर्म की रियल सीरीज है।

रोमांटिक इमेज तोड़कर निभाएंगी 'साइको किलर' का रोल

खास बात यह है कि 'मिसेज देशपांडे' में माधुरी दीक्षित साइको किलर की भूमिका में दिखेंगी। यह रोल माधुरी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा होगा, क्योंकि अब तक फिल्मों में उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी रोल करते हुए ही देखा गया है। हालांकि, उनकी साल 2022 में आई ओटीटी डेब्यू सीरीज 'द फेम गेम' में उनकी भूमिका थोड़ी निगेटिव थी, लेकिन इस बार वे इस किरदार के जरिए सबको दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली हैं। इस सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है।

'मिसेज देशपांडे' की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मिसेज देशपांडे' की कहानी एक फ्रांसीसी सीरीज से प्रेरित है, जिसमें पुलिस साइको किलर्स को पकड़ने के लिए दूसरे साइको किलर को हायर करती है, ताकि वे उनकी मानसिकता को समझ कर उन्हें पकड़ सकें। माना जा रहा है कि इस सीरीज में भी माधुरी ऐसी ही साइको किलर बनी हैं, जो अपनी अनूठी मानसिकता के बलबूते पर पुलिस की मदद करती हैं।

अरे रे रे ये क्या हो गया

इससे पहले माधुरी दीक्षित ने बुधवार सुबह ही अपनी सीरीज को लेकर जानकारी दी थी और डरावने अंदाज में कुछ पंक्तियां लिखी थीं: "अरे रे रे ये क्या हो गया, कोई बच गया, मार डाला, मार डाला और मार डाला।" पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक खून से सना खंजर भी पोस्ट किया था, जिससे फैंस पहले ही अंदाजा लगा रहे थे कि कुछ तो नया और डरावना आने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com