यति सिंह
अमिताभ बच्चन का शुरुआती नाम इंकलाब श्रीवास्तव था, बाद में उनका नाम बदलकर अमिताभ बच्चन रखा।
बॉलीवुड के भाईजान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है, लेकिन वे सलमान खान के नाम से फेमस हैं।
अक्षय कुमार का नाम राजीव हरिओम भाटिया है, फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
सिंघम अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है, फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अजय नाम रखा।
ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार का रियल नाम मोहम्मद यूसुफ खान था, जिन्हें हिंदी सिनेमा इसी नेम से जानता है।
अभिनेता संजीव कुमार का रियल नाम हरिभाई जरीवाला था, लेकिन फिल्मों में वे संजीव कुमार के नाम से पहचाने गए।
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन फिल्मी दुनिया में वे सिर्फ रेखा नाम से फेमस हुईं।
बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली मल्लिका शेरावत का रियल नाम रीमा लांबा है।
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था, बाद में उन्होंने स्क्रीन नेम कियारा रखा।
सैफ अली खान का नाम साजिद अली खान बताया जाता है, लेकिन वे सैफ अली खान के नाम से पहचाने जाते हैं।