Madhuri Dixit Career: डॉक्टर बनना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, किस्मत ने बनाया बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’
Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित 59वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी पैथोलॉजिस्ट बनने का सपना देखने वाली माधुरी ने तेजाब और बेटा जैसी फिल्मों से बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ बनकर पहचान बनाई।
- Written By: सोनाली झा
माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Madhuri Dixit Birthday Special Story: बॉलीवुड की धक-धक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। उनका सपना डॉक्टर बनकर मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का था।
माधुरी दीक्षित को बचपन से ही डांस का बेहद शौक था। महज तीन साल की उम्र से उन्होंने कथक सीखना शुरू कर दिया था। कई सालों तक उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली और छोटी उम्र में ही अपने टैलेंट से लोगों का ध्यान खींचने लगी थीं। कहा जाता है कि नौ साल की उम्र में उन्हें कथक के लिए स्कॉलरशिप भी मिली थी। डांस के प्रति उनका जुनून इतना ज्यादा था कि स्कूल और पढ़ाई के साथ-साथ वह लगातार परफॉर्मेंस भी देती थीं।
डॉक्टर बनना चाहती थीं माधुरी
माधुरी पढ़ाई में भी काफी होशियार थीं। उन्होंने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की और आगे चलकर पैथोलॉजिस्ट बनने का सपना देखा। मेडिकल फील्ड में उनकी खास रुचि थी और वह अभिनय की दुनिया से दूर रहना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसी दौरान उन्हें फिल्म ‘अबोध’ में काम करने का मौका मिला। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए नए दरवाजे खुल गए।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
तेजाब और बेटा से बनीं सुपरस्टार
माधुरी दीक्षित को असली पहचान फिल्म तेजाब के गाने एक दो तीन से मिली। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद फिल्म राम लखन, दिल, खलनायक और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बना दिया। 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेटा’ के सुपरहिट गाने ‘धक धक करने लगा’ ने उन्हें नया नाम दिया। इस गाने के बाद वह पूरे देश में ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं।
जल्द इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित जल्द ही फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आने वाली हैं। यह एक डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फैंस अब एक बार फिर माधुरी को नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।
