Ramayana के ओपनिंग सीन में दिखेगा रावण-कुबेर का महायुद्ध, राम कथा से पहले दिखेगा लंका विजय का इतिहास

Ranbir Kapoor Ramayana: रामायणम के ओपनिंग सीक्वेंस में भगवान राम की कहानी से पहले रावण और कुबेर के बीच महायुद्ध दिखाया जाएगा। यह सीन रावण के उदय और लंका पर कब्जे की कहानी बताएगा।
Ramayana opening scene Ranbir Kapoor Yash Ravan mythological movie India Bollywood
रामायणम फिल्म (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranbir Kapoor Film Ramayana Opening Scene: नमित मल्होत्रा की मेगा बजट फिल्म रामायणम को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने फिल्म की भव्यता की झलक दी थी, और अब इसकी ओपनिंग सीक्वेंस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत भगवान राम की कहानी से नहीं, बल्कि रावण के उदय और उसके पराक्रम से होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायणम का ओपनिंग सीक्वेंस रावण और उसके सौतेले भाई कुबेर के बीच हुए महायुद्ध को दिखाएगा। यह सीन दर्शकों को रावण के शक्तिशाली और महत्वाकांक्षी रूप से परिचित कराएगा। कहानी के अनुसार, रावण ने लंका पर कब्जा करने के लिए कुबेर को हराया था, जो पहले इस स्वर्ण नगरी के शासक थे। इसके बाद भी रावण का अहंकार शांत नहीं हुआ और उसने कैलाश पर्वत के पास स्थित अलकापुरी तक कुबेर का पीछा किया। यह सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि रावण की सत्ता और वर्चस्व स्थापित करने की महत्वाकांक्षा का प्रतीक था।

विजुअल स्पेक्टेकल से भरी होगी फिल्म

फिल्म के टीज़र में जिस तरह का बैटल सीक्वेंस दिखाया गया, उससे साफ है कि रामायणम में हाई-लेवल विजुअल इफेक्ट्स और ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को 8 बार ऑस्कर जीत चुकी VFX कंपनी DNEG के साथ मिलकर बनाया जा रहा है, जिससे उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के विजुअल स्टैंडर्ड को एक नए स्तर पर ले जाएगी।

दमदार स्टार कास्ट और मेगा रिलीज प्लान

इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और हनुमान के किरदार में सनी देओल दिखाई देंगे। साथ ही अरुण गोविल दशरथ के रोल में नजर आएंगे।

दो भाग में रिलीज होगा रामायणम

रामायणम को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म को IMAX फॉर्मेट में दुनियाभर में रिलीज करने की तैयारी है, जिससे दर्शकों को एक शानदार और भव्य अनुभव मिलने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com