Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

February Release: ‘लवयापा’, ‘छावा’ से लेकर ‘धूम धाम’ तक, इस महीने होगा कॉमेडी, थ्रिल और एक्शन का धमाका!

फरवरी में विक्की कौशल की छावा, अर्जुन कपूर की मेरे हसबैंड की बीवी, यामी गौतम की धूम धाम, और जुनैद खान की लवयापा जैसी दमदार फिल्में रिलीज होंगी, जो रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का भरपूर मनोरंजन देंगी।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Feb 02, 2025 | 08:54 AM

'लवयापा', 'छावा' से लेकर 'धूम धाम' तक, इस महीने होगा कॉमेडी, थ्रिल और एक्शन का धमाका! (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फरवरी जिसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने को सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड आप सभी के लिए कई धमाकेदार फिल्में लाने के लिए तैयार है। जिसमें एक्शन भी है तो प्यार भी, जिसमें कॉमेडी भी है तो इमोशन भी। कुछ फिल्मों में रोमांस है तो कुछ फिल्में इतिहास याद दिलाती हैं। इन पावरपैक फिल्मों का डोज आपके इस महीने को और भी खास बना देगा।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा से लेकर अर्जुन कपूर की मेरे हसबैंड की बीवी तक, फिल्म लवर्स के लिए यह महीना बेहद मजेदार होने वाला है। आइए जानते हैं इस महीने रिलीज हो रही फिल्मों के बारे में।

लवयापा

जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा। फिल्म के मेकर्स ने जनवरी में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कॉमेडी, ड्रामा और प्यार से भरपूर था। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

लवयापा (सौ. सोशल मीडिया)

छावा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में विक्की संभाजी महाराज की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया गया है।

छावा (सौ. सोशल मीडिया)

धूम धाम

यामी गौतम और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म धूम धाम 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ द्वारा किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया है। इस फिल्म में यामी और प्रतीक की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई देगी।

धूम धाम (सौ. सोशल मीडिया)

मेरे हसबैंड की बीवी

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। इससे यह तो साफ है कि फिल्म में कॉमेडी की कोई कमी नहीं होगी। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में शनिवार को रिलीज हुआ है।

मेरे हसबैंड की बीवी (सौ. सोशल मीडिया)

द मेहता बॉयज

द मेहता बॉयज़ 7 फरवरी, 2025 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हिंदी में, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब और कई भाषाओं में उपशीर्षक के साथ। फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी ने किया है, जिन्होंने इसे अकादमी पुरस्कार विजेता एलेक्स डिनेलारिस के साथ मिलकर लिखा है और इसका निर्माण बोमन ईरानी, दानेश ईरानी, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से ईरानी मूवीटोन एलएलपी के बैनर तले किया है।

द मेहता बॉयज (सौ. सोशल मीडिया)

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मिसेज

सान्या स्टारर ‘मिसेज’ 7 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। ‘मिसेज’ एक महिला के जटिल जीवन को दर्शाती है, जिसका किरदार सान्या मल्होत्रा ने निभाया है, जो एक प्रशिक्षित डांसर और डांस टीचर हैं। बयान में कहा गया है कि शादी के बाद, वह अपनी राह और आवाज तलाशने की कोशिश करते हुए एक पत्नी होने की चुनौतियों का सामना करती है। फिल्म का निर्देशन आरती कदवे ने किया है।

मिसेज (सौ. सोशल मीडिया)

Loveyapa chhaava to dhoom dhaam among movies set for february release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2025 | 08:54 AM

Topics:  

  • Chhava
  • Loveyapa
  • New OTT Release

सम्बंधित ख़बरें

1

OTT Release: पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू अब ओटीटी पर, जानें कब और कहां देखें

2

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स और OTT पर नई और चर्चित रिलीज

3

Tehran Review: तेहरान के साथ जॉन अब्राहम की ओटीटी पर दमदार वापसी, भरपूर एक्शन और देशभक्ति का संगम

4

15 अगस्त पर ओटीटी पर मनोरंजन का महा धमाल, रोमांचक कहानियों का इंतजार खत्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.