Lock Upp Sach Ya Saza की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच, फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस
Lock Upp Season 2: नेटफ्लिक्स ने लॉक अप: सच या सजा का पहला टीजर जारी हो गया है। वीडियो में फराह खान और रितेश देशमुख कैदियों के रूप में जेल के नजर आ रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
- Written By: सोनाली झा
लॉक अप: सच या सजा का पहला टीजर जारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Lock Upp Sach Ya Saza Teaser: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ की पहली झलक जारी कर दी है। शो का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख जेल के भीतर कैदियों के रूप में नजर आ रहे हैं।
हालांकि मेकर्स ने अभी शो के फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इस रहस्यमयी झलक ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में फराह खान को कैदी नंबर 06 और रितेश देशमुख को कैदी नंबर 27 के रूप में दिखाया गया है। दोनों अलग-अलग जेल कोठरियों में बंद दिखाई देते हैं।
कैदी के रूप में दिखे फराह और रितेश
वीडियो का माहौल रहस्य, तनाव और जिज्ञासा से भरपूर है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। क्लिप में आगे चलकर जब दोनों आमने-सामने आते हैं, तो उनके बीच बिना किसी संवाद के सिर्फ नजरों और मुस्कान का खेल देखने को मिलता है। दोनों की रहस्यमयी मुस्कान यह संकेत देती है कि शो में कुछ बड़ा होने वाला है। वीडियो के अंत में टू बी कॉन्टीनुएड लिखकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sapna Choudhary Case: 4 साल का प्यार, फिर की शादी…सपना चौधरी अब हुई घरेलू हिंसा का शिकार, जानिए पूरी कहानी
Alpha Teaser Out: आलिया भट्ट बनीं भेड़िया, बॉबी देओल के साथ दिखी दमदार कैमिस्ट्री
‘बिग बॉस 20’ को लेकर बड़ा अपडेट, Salman Khan फिर बनेंगे होस्ट, सितंबर में शुरू हो सकती है शो की शूटिंग
Bharathiraja Death: तमिल सिनेमा के ‘इयक्कुनर इमायम’ भारतीराजा का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
27 जून से शुरू होगा शो
वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा कि दो खास मेहमान एक लॉक अप। साथ ही जानकारी दी गई कि ‘लॉक अप: सच या सजा’ का प्रसारण 27 जून से शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से ही फैंस शो से जुड़ी और जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। शो की थीम और टीजर को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पहले सीजन को मिली थी बड़ी सफलता
‘लॉक अप’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। जेल की थीम पर आधारित इस शो की मेजबानी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की थी। वहीं स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहले सीजन के विजेता बने थे। अब नए नाम और नए सस्पेंस के साथ लौट रहा ‘लॉक अप: सच या सजा’ दर्शकों के लिए कितना मनोरंजक साबित होगा, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
