अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूल के काले सच को उजागर करेगी लियोनार्डो की नाइन लिटिल इंडियंस

Leonardo Dicaprio Nine Little Indians: टाइटैनिक फेम लियोनार्डो डिकैप्रियो जल्द ही 'नाइन लिटिल इंडियंस नाम की डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं, जो अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूल के काले सच को उजागर करेगी।
Leonardo Dicaprio Nine Little Indians
लियोनार्डो डिकैप्रियो कर रहे हैं नाइन लिटिल इंडियंस का निर्माण
Published on
Updated on

Leonardo Dicaprio: हॉलीवुड अभिनेता और फिल्म मेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो फिर से फिल्म निर्माण में एक्टिव हो गए हैं। वह जल्द ही एक रहस्यमई डॉक्युमेंट्री नाइन लिटिल इंडियंस लेकर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने फिल्म मेकर शैनन क्रिंग के साथ हाथ मिलाया है, उनकी यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूल में हुई दर्दनाक कहानी पर आधारित होगी और वहां बच्चों के साथ हुए अत्याचार के रहस्य को उजागर किया जाएगा।

लियोनार्डो डिकैप्रियो हॉलीवुड के एक्टर हैं जिन्हें टाइटैनिक फिल्म की वजह से गजब की शोहरत मिली थी, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है। काफी समय से वह फिल्म मेकिंग से दूर रहे, लेकिन अब वह एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं और वह जल्द ही नाइन लिटिल इंडियंस नाम की एक डॉक्यूमेंट्री लेकर सामने आ रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूल सेंट पॉल्स इंडियन मिशन स्कूल के काले इतिहास को उजागर करने की कोशिश की गई है।

फिल्म के लेखक टोनी रॉबिंस ने मीडिया के सामने यह बताया है कि नाइन लिटिल इंडियंस डॉक्यूमेंट्री आपको उतना ही प्रभावित करेगी जितना सेंट पॉल्स इंडियन मिशन स्कूल के पीड़ितों की कहानी ने मुझे प्रभावित किया है। वह इस फिल्म के लिए निर्माताओं के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। इस फिल्म में स्कूल की दो पूर्व नन और सेवादार के इंटरव्यू को दिखाया जाएगा, जिन्होंने उन पादरियों की सेवा की थी जिन पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगा था। फिल्म की कहानी साउथ डकोटा की सेंट पॉल्स इंडियन मिशन स्कूल के भयानक दुर्व्यवहार को उजागर करने वाली कहानी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com