Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में छिड़ी जूते की जंग! निया शर्मा और अंकिता लोखंडे ने मचाया धमाल

टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इसी बीच अंकिता लोखंडे और निया शर्मा का एक मजेदार झगड़े का प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 01, 2025 | 08:13 PM

अंकिता लोखंडे और निया शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टीवी की दुनिया में मस्ती और हंसी का तड़का लगाता रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स कुकिंग में हाथ आजमा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सेट पर होने वाली मजेदार नोकझोंक भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी बीच हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और निया शर्मा झगड़े हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, शो में सभी अंकिता को प्यार से ‘अंकिता भौजी’ कहकर बुलाते हैं और उनका अंदाज भी वैसा ही है। सीधा लेकिन जबरदस्त जवाब देने वाला। लेकिन इन सबेक बीच शो में कुछ ऐसा हुआ जिससे भौजी यानी अंकिता लोखंडे गुस्से में आ गईं। निया शर्मा ने अंकिता के पति विक्की जैन का जूता उठा लिया, और यही बन गया एक मजेदार लड़ाई की वजह।


‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में छिड़ी निया शर्मा और अंकिता लोखंडे की जंग
प्रोमो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव भी विक्की का जूता वापस लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन निया उन्हें मना कर देती हैं। एल्विश कहते हैं, “अंकिता भाभी ने कसम चढ़ा रखी है मेरे,” जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का हो जाता है। इसके बाद अंकिता लोखंडे गुस्से में निया की तरफ बढ़ती हैं और निया डरते हुए कहती हैं, “तुम तो बहुत खतरनाक हो बहन, बहुत ही लड़ाकू हो भैंस की आंख।”

ये भी पढ़ें- ‘गैंगस्टर अवतार आ रहा है…’, शाहरुख खान का नया लुक वायरल, टैटू और बाइसेप्स देख फैंस ने कही ये बात

निया यहां-वहां भागती हैं, और रीम शेख भी उनकी मदद को आती हैं, लेकिन ‘अंकिता भौजी’ पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। रीम भी मजाक में कहती हैं कि “आप तो मंजुलिका की तरह डरा रही हैं।” इस पर अंकिता उनसे बोलती हैं कि, “मेरे पति ने तुम्हें दिया है, वापस करो।” वहीं, निया मजाक में कहती हैं, “हमने छीना है ब्रो, लड़के छीना है।”

फैंस ने भी लुटाया प्यार
इसके साथ ही अंत में निया शर्मा अभिषेक कुमार के पास भागती हैं और कहती हैं, “मेरी जान को खतरा है।” फैंस इस प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। अंकिता और निया की इस मस्ती भरी नोकझोंक को दर्शक काफी एंजॉय कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी बॉन्डिंग शो की सबसे मजेदार हाइलाइट है।

Laughter chefs 2 shoe war nia sharma ankita lokhande funny fight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 08:12 PM

Topics:  

  • ankita lokhande
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.