KSBKBT Spoiler: नॉयना की लगेगी क्लास, तुलसी और मिहिर मिलकर करेंगे साजिश का पर्दाफाश
KSBKBT Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी को पता चलता है कि नॉयना ने तलाक की बात फैलाई। नाराज तुलसी मिहिर के साथ मिलकर नॉयना को क्लास देने और परिवार से बाहर करने की योजना बनाएंगी।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (इमेज-सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब एक नए और बड़े ट्विस्ट के लिए तैयार है। एकता कपूर के इस लोकप्रिय शो ने सालों से अपनी टीआरपी में मजबूती बनाए रखी है, लेकिन हाल ही में आए प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। प्रोमो के मुताबिक, तुलसी बापजी की पोती को बहू के रूप में घर में लाकर परिवार में शामिल कर चुकी हैं, लेकिन अब कहानी में सबसे बड़ा खुलासा होने वाला है।
शो में अब यह देखा जाएगा कि तुलसी को पता चलता है कि नॉयना ने मिहिर और तुलसी के तलाक की बात बापजी तक पहुंचाई थी। यह खबर सुनते ही तुलसी काफी नाराज होती हैं और नॉयना को क्लास लगाने का फैसला करती हैं। प्रोमो के मुताबिक, नॉयना मौका पाकर अपनी बहन से भी कुछ खुलासे करेगी और दावा करेगी कि 6 साल पहले की वह रात पूरी तरह मासूम थी। नॉयना बताती है कि शराब के नशे में होने की वजह से मिहिर को कुछ याद नहीं था और उसने केवल स्थिति का फायदा उठाया।
तुलसी के गुस्से में नॉयना की आने वाली है शामत
इस खुलासे के बाद तुलसी और मिहिर दोनों मिलकर नॉयना को परिवार से बाहर करने का प्लान बनाएंगे। हालांकि यह काम दोनों के लिए आसान नहीं होगा। तुलसी को यह भी पता चलता है कि मिहिर भी पछतावे में जल रहा है और दोनों मिलकर नॉयना से निपटने का फैसला करते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी कोने में खड़ी होकर नॉयना की सारी बातें सुनती हैं और फिर अपने परिवार को सच बताने का निर्णय लेती हैं। शो के इस मोड़ ने दर्शकों के बीच उत्साह और जिज्ञासा बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
ये भी पढ़ें- ‘ओ रोमियो’ का छठे दिन भी जलवा कायम, शाहिद कपूर की फिल्म ने बटोरे करोड़ों, जानें कलेक्शन
तुलसी-मिहिर की जोड़ी करेगी नॉयना पर पलटवार
सोशल मीडिया पर भी फैंस इस ट्विस्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि तुलसी और मिहिर की जोड़ी नॉयना के खिलाफ कैसे एकजुट होती है। टीआरपी के लिहाज से यह प्रोमो शो के लिए बहुत अहम है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में कहानी में कई लीप और ट्विस्ट देखने को मिले हैं। एकता कपूर ने दर्शकों की रुचि बनाए रखने के लिए हमेशा कहानी में नए बदलाव किए हैं और इस बार भी उन्होंने उसी फार्मूले को अपनाया है।
