आखिरकार खत्म होने जा रहा है तुलसी वीरानी का सफर, जल्द ऑफ एयर होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को लेकर ऑफ-एयर होने की खबरें तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 अक्टूबर को शो का आखिरी शूट और 20 अक्टूबर को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट हो सकता है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
क्योंकि सास भी कभी बहू थी(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: स्टार प्लस के आइकॉनिक टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई महीनों से वहीं पुरानी घिसी-पिटी कहानी के बाद अब फाइनली ये शो बंद होने वाला है।

कई सालों तक टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाला सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आया था। हालांकि शो में नए किरदार पुराने किरदारों की तरह जादू नहीं चला पाए थे। शो की कहानी बस रबड़ की तरह खींची जा रही थी। ऐसे में मेकर्स ने इस सीरियल को लेकर फाइनल डिसीजन ले लिया है।

10 अक्टूबर को होगा लास्ट शूट

पिछले काफी लंबे समय से क्योंकि के ऑफ एयर जाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन खबरों को अब जाकर विराम मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्योंकि सास भी कभी बहू थी का लास्ट शूट 10 अक्टूबर को होने जा रहा है और 20 अक्टूबर को क्योंकि सास भी कभी बहू थी का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कोमल रानी स्वर्णकार का पलटवार, बिना नाम लिए सुनीता आहूजा पर साधा निशाना

मिहिर और तुलसी की कहानी की होगी हैप्पी एंडिंग

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में शो की कहानी को जल्दी-जल्दी आगे बढ़ाते हुए दिखाया जाएगा। जहां एक ओर मंदिरा की लाख साजिशों के बाद भी अनुपम की मदद से मिहिर की शांति निकेतन में वापसी होने की संभावना जतायी जा रही है। ऐसा होने के बाद मिहिर और तुलसी की कहानी में एक हैप्पी और खूबसूरत मोड़ पर खत्म हो जाएगी।

तृप्ति की साजिश का हो सकता है भंडाफोड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो खत्म होने से पहले करण-नंदिनी के बेटे पार्थ की मौत के राज पर से भी पर्दा उठ सकता है। बताया जा रहा है कि 10 साल पहले पार्थ शांति चुपके से अंबा भवन की डील करने वाला था, जिसे कोई और नहीं बल्कि तृप्ति खरीदने वाली थी। जब नंदिनी वहाँ वैष्णवी को बचाने पहुँचती है, तो तृप्ति पहले ही मौका देखकर पीछे से पार्थ पर गोली चला देती है ताकि सारा इल्ज़ाम नंदिनी पर आ जाए और तुलसी और वीरानी परिवार बर्बाद हो जाए!

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com