नॉयना की नई साजिश, मिहिर-तुलसी के रिश्ते में फिर पड़ेगी दरार, अजय-परी की लव स्टोरी से बदलेगा ट्रैक
KSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। नॉयना एक बार फिर मिहिर-तुलसी के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करेगी और मिहिर को तलाक के पेपर्स थमा देगी।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी का आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के साथ दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की सुपरहिट जोड़ी मिहिर और तुलसी के बीच बढ़ती नजदीकियां कुछ लोगों को रास नहीं आ रही हैं। खासकर नॉयना, जो अब फिर से दोनों के रिश्ते के बीच कबाब में हड्डी बनने वाली है और अपनी नई चाल चलने की तैयारी में है।
हालिया कहानी में बापजी की पोती अपने ससुराल को देखने शांति निकेतन पहुंच चुकी है। इस मौके पर हालात ऐसे बनते हैं कि न चाहते हुए भी नॉयना को तुलसी को वापस बुलाना पड़ता है। तुलसी अपनी होने वाली बहू से मिलती है और परिवार को संभालने में एक बार फिर आगे आती है। इसी दौरान मिहिर की बंद पड़ी फैक्ट्री दोबारा शुरू होती है, जिसका पूरा श्रेय मिहिर तुलसी को देता है। सबके सामने तुलसी की तारीफ और नॉयना पर किए गए तानों से यह साफ हो जाता है कि मिहिर का झुकाव अब भी तुलसी की ओर है।
अजय और परी की लव स्टोरी की होगी शुरुआत
मिहिर और तुलसी की बढ़ती खुशी रणविजय और नॉयना दोनों को हजम नहीं हो रही। नॉयना को यह एहसास हो जाता है कि अगर उसने जल्द कोई बड़ा कदम नहीं उठाया, तो मिहिर हमेशा के लिए उसके हाथ से निकल जाएगा। इसी बीच कहानी का फोकस एक नए ट्रैक पर भी शिफ्ट होने वाला है, जहां अजय और परी की लव स्टोरी की शुरुआत होगी। बच्चों की वजह से अजय और परी बार-बार आमने-सामने आएंगे और धीरे-धीरे परी एक बार फिर अपने एक्स अजय को दिल दे बैठेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
मिहिर को तलाक के पेपर्स थमा देगी नॉयना
वहीं दूसरी ओर नॉयना मिहिर को सबक सिखाने के लिए बड़ा दांव खेलने वाली है। वह मिहिर को तलाक के पेपर्स थमा देगी और उसे याद दिलाएगी कि उसने वादा किया था कि तलाक के बाद दोनों शादी करेंगे। तलाक के पेपर्स देखकर तुलसी का खून खौल उठेगा। तुलसी को लगेगा कि मिहिर ने यह फैसला उसके खिलाफ लिया है, जिससे दोनों के बीच गलतफहमियां और बढ़ जाएंगी।
ये भी पढ़ें- अनुपमा में आया नया ट्विस्ट, मां बनने से इनकार करेगी राही, वसुंधरा फिर बनेगी विलेन
मिहिर का हो जाएगा भयानक एक्सीडेंट
ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। रणविजय की एक बड़ी गलती की वजह से मिहिर का भयानक एक्सीडेंट हो जाएगा। मिहिर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तुलसी को अंदर तक तोड़ देगी और उसे एहसास होगा कि वह आज भी मिहिर से उतना ही प्यार करती है। मिहिर की हालत देखते ही तुलसी शांति निकेतन लौटने का फैसला करेगी और आते ही नॉयना के बनाए साम्राज्य को खत्म करने में जुट जाएगी। इस जंग में परी भी तुलसी का साथ देगी।
