Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: तुलसी-मिहिर के रिश्ते में नई हलचल, करण-नंदिनी के बीच बढ़ा शक
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में नॉयना के जाने के बाद शांति निकेतन में खुशियां लौटी हैं, लेकिन करण और नंदिनी के रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। वकील से मुलाकात ने तलाक का शक पैदा किया है।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का लेटेस्ट एपिसोड (फोटो-सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी का आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में है। शो में हाल ही में नॉयना की सच्चाई सामने आने के बाद तुलसी ने उसे शांति निकेतन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बड़े खुलासे के बाद घर में एक बार फिर खुशी का माहौल लौटता नजर आ रहा है। परिवार के सदस्य अब तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी कराने की तैयारी में जुट गए हैं, जिससे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।
जहां एक ओर घर में खुशियां लौट रही हैं, वहीं दूसरी तरफ करण और नंदिनी के रिश्ते में दरार साफ नजर आने लगी है। शो में दिखाया गया है कि करण चुपचाप किसी से मिलने जाता है, जिसे लेकर नंदिनी को शक हो जाता है। नंदिनी उसका पीछा करती है और देखती है कि करण एक वकील से मिल रहा है। यह देखकर उसके मन में कई सवाल खड़े हो जाते हैं और वह करण का सामना करती है।
तलाक का शक या कोई बड़ा राज
नंदिनी करण से सवाल करती है कि वह वकील से क्यों मिला और क्या वह तलाक की योजना बना रहा है। इतना ही नहीं, वह यह भी बताती है कि वह पिछले कुछ समय से करण पर नजर रख रही थी। उसे पता चलता है कि करण अक्सर मालाबार हिल्स में किसी से मिलने जाता है। जब नंदिनी इस बारे में पूछती है, तो करण उसे भरोसा दिलाता है कि वह जल्द ही सभी सवालों का जवाब देगा। इस सस्पेंस ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
तुलसी-मिहिर की नोकझोंक ने जीता दिल
दूसरी तरफ, नॉयना के जाने के बाद मिहिर एक बार फिर तुलसी को मनाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। फैंस इस बात से खासे खुश हैं कि शो में एक बार फिर पुराने दिनों की झलक देखने को मिल रही है, जहां रिश्तों में प्यार और तकरार दोनों साथ-साथ चलते हैं।
आने वाले एपिसोड में और बढ़ेगा रोमांच
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपडेट
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं। करण और नंदिनी के रिश्ते का सच क्या है और क्या तुलसी-मिहिर की शादी दोबारा होगी ये सवाल दर्शकों को शो से जोड़े हुए हैं। कुल मिलाकर, शो एक बार फिर अपने हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
