मुझे हिंदू से मुसलमान बनाना चाहती थी गौहर खान, कुशल टंडन ने सालों बाद ब्रेकअप पर किया खुलासा

टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान, उन्हें हिंदू से मुसलमान बनना चाहती थी, इसी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ था।
मुझे हिंदू से मुसलमान बनाना चाहती थी गौहर खान, कुशल टंडन ने किया खुलासा
कुशाल टंडन ने बताई गौहर खान के साथ ब्रेकअप की असली वजह
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस गौहर खान के रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा हुई थी। साल 2013 में बिग बॉस के घर में उनकी पहली मुलाकात हुई। पहले इनकी दोस्ती हुई फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। बिग बॉस के घर से बाहर निकालने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला, दोनों ने एक ट्वीट के साथ ब्रेकअप का ऐलान किया था, लेकिन ब्रेकअप का कारण पता नहीं चल पाया था। अब सालों बाद कुशाल टंडन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि गौहर खान उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहती थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुशाल टंडन ने गौहर खान के साथ ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा किया। कुशाल टंडन ने अपने एक पत्रकार मित्र से इस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप का असली कारण धर्म था। गौहर मुझे हिंदू से मुस्लिम धर्म में परिवर्तन करने की मांग कर रही थी। मेरी जिंदगी में प्यार बहुत अहम था, लेकिन वह सब कुछ नहीं है।

कुशाल टंडन और गौहर खान 2013 में बिग बॉस के घर में एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को उनके प्रशंसक काफी पसंद करते थे। बिग बॉस के घर से बाहर निकालने के बाद भी इनका रिश्ता कायम था, लेकिन जब दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया, तो उस निर्णय ने उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। उन्हें आज तक इस बात का पता नहीं चला था कि दोनों के बीच ब्रेकअप क्यों हुआ? अब कुशाल टंडन ने इस विषय पर खुलासा करते हुए बात की है और ब्रेकअप की असली वजह जाहिर की है। गौहर से ब्रेकअप के बाद कुशाल अभी भी सिंगल हैं, फिलहाल एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संग उनका नाम जोड़ा जाता है। वहीं गौहर खान ने जैद दरबार से शादी की है। दोनों अब जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।